प्रेमिका ने सऊदी से बुलाकर दूसरे वाले प्रेमी से कराई युवक की हत्या, 17 टुकड़े कर बांध में फेंका शव

कोरबा पुलिस ने रांची के वसीम अंसारी हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने प्रेमी प्रेमिका को ओडिशा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि वसीम अंसारी की हत्या के बाद शव को 17 टुकड़े टुकड़े कर फ्रीजर में रख दिया गया था। बता दें कि दो दिन पहले पाली थाना क्षेत्र के गोपालपुर इलाके में दो बोरी से मानव अंग बरामद हुए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की कई टीमों को जांच में लगाया गया। मौके पर मिले साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को राउरकेला से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शव की पहचान छिपाने की योजना थी। पुलिस के मुताबिक राजा खान और उसकी प्रेमिका रेहाना ने वसीम अंसारी को किराए के मकान में बुलाया था। रात में दोनों ने मिलकर वसीम अंसारी की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को टुकड़े टुकड़े कर फ्रीजर में छिपा दिया। अगले दिन आधे टुकड़ों को स्कूल बैग में और आधे टुकड़ों को बोरे में भरकर बांध के पास फेंक दिया।

17 टुकड़े टुकड़े कर फ्रीजर में रखा शव…

जानकारी के मुताबिक रेहाना और वसीम की दोस्ती ट्रेन में हुई थी। उसके बाद वसीम सऊदी अरब चला गया. सऊदी अरब पहुंचने के बाद रेहाना और वसीम की लगातार बातें होती रही। बातचीत के दौरान रेहाना ने वसीम का अश्लील वीडियो बना लिया। कुछ दिनों बाद रेहाना को राजा खान से दोबारा प्रेम हो गया। उसने राजा खान को वसीम के बारे में बताया। बताया जाता है कि रेहाना और राजा ने वसीम को अश्लील वीडियो के आधार पर कई बार ब्लैकमेल भी किया।

वसीम अंसारी हत्याकांड की सुलझी गुत्थी… 

प्लानिंग के तहत दोनों ने वसीम अंसारी को कोरबा बुलाया। रात में प्रेमी प्रेमिका ने वसीम की हत्या कर सामान लूट लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से सोने की चेन, मोबाइल और अन्य सामान जब्त किये गये हैं। घटनाक्रम के पीछे आरोपियों की मंशा वसीम का पैसा हड़पना था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों की कोर्ट में पेशी के बाद अगली कार्रवाई की जा रही है। मालूम चला है मृतक वित्तीय लेनदेन के लिए यूपीआई पासवर्ड की जानकारी रेहाना को थी। वारदात के दिन पासवर्ड का इस्तेमाल खरीदारी में किया गया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     महिला से फुटपाथ पर दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     एक लाख रुपए की रिश्वत लेते शिक्षा विभाग का सहायक लेखाकार को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार     |     एफआर लगाने की एवज में 1 लाख 20 हजार की रिश्वत लेते सीओ का रीडर व दलाल को एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार     |     प्रयागराज में दबंगई, बुलडोजर से ढहा दिया घर, लदवा ले गए सामान, 30 के खिलाफ FIR      |     भीषण सड़क हादसा; 17 लोगों की मौत 18 से अधिक लोग गंभीर रूप से हुए घायल, लाशों का ढेर देख रो पड़ा पूरा गांव     |     पूजा खेडकर पर गिरी बड़ी गाज केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा से किया बर्खास्त     |     लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में तीन मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों की हुई मौत, NDRF की टीम का रेस्क्यू तेज     |     AIMIM पार्टी के नेता की बेरहमी से की गई हत्या     |     लखनऊ में फर्जी दरोगा गिरफ्तार, दोस्त की वर्दी चुराई, बाजार से स्टार खरीदा, नई कार खरीदने पहुंचा, जूतों से खुला राज, अब हो रही पूछताछ     |     हाथरस भीषण सड़क हादसा:टक्कर से 60 मीटर दूर जाकर गिरे लोग, झाड़ियों में फंसे रहे घायल, हामिद का उजड़ गया संसार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000