गर्लफ्रेंड को दूसरा लड़का करता था पसंद, सनकी आशिक ने गोली मार लड़की की ले ली जान

मध्य प्रदेश के बालाघाट में प्यार करने का हरजाना एक किशोरी को जान देकर चुकाना पड़ा। बिरसा थाने के सालेटेकरी पुलिस चौकी अंतर्गत खुरर्सीपार से लोरमी मार्ग पर सड़क किनारे शुक्रवार को शाम चार बजे धोपघट के जंगल की नर्सरी में एक किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान ग्राम माटे निवासी आरती के रूप में की गई है। आरती की उम्र 17 साल की थी। आरती की जान उसके ही प्रेमी ने ली है।

जानकारी के मुताबिक उसके प्रेमी ने उसके सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने 16 साल के नाबालिग आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, गुरुवार की शाम से आरती अपने घर से लापता थी। उसके परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। शुक्रवार को शाम चार बजे धोपघट बीट में चौकीदार सूरतलाल मेरावी गश्त कर रहे थे, इसी दौरान उन्हें नर्सरी के अंदर एक किशोरी मृत हालत में दिखी, जिसके शरीर पर चोट के निशान थे और पैर बंधे हुए थे।

मृतिका के सिर में मारी गई गोली

इसकी सूचना उसने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी। घटना की जानकारी पुलिस को मिलने पर बिरसा थाना और पुलिस चौकी सालेटेकरी के अलावा एसडीओपी ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम में मृतका के सिर से एक गोली निकली है। जानकारी के मुताबिक, एक सप्ताह पहले ही आरती ने अपने दादी के शव को कुएं में देखा था, जिसके बाद आरती धोपघट नर्सरी में मृत हालत में पाई गई।

100 मीटर तक घसीटा शव

जानकारी के मुताबिक मृतका और आरोपी के लंबे समय से प्रेम संबंध थे। इस बीच आरोपी को पता चला कि उसकी प्रेमिका को कोई दूसरा लड़का भी पसंद करता है। ये बात आरोपी को नागवार गुजरी और उसने अपनी प्रेमिका को घर से बाहर बुलाकर उसके सिर पर गोली मार दी। आरोपी शव को छिपाने के लिए करीब 100 मीटर दूर तक घसीटते हुए ले गया और झाड़ियों में छिपा दिया। फिलहाल पुलिस का कहना हैं कि आरोपी नाबालिग है, उसको पिस्टल कहां से मिली इस बात की पुछताछ की जा रही हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000