प्रतापगढ़ मातम में बदली खुशियाँ:टाइल्स विक्रेता के बेटे ने खुद को आग लगाई, मौत

कोहड़ौर थाना क्षेत्र के लौली पोख्ताखाम में टाइल्स कारोबारी के बेटे नीरज चौरसिया (27) की बृहस्पतिवार की रात संदिग्ध दशा में आग की चपेट में आने से मौत हो गई। शुक्रवार भोर में घटना देख परिजन बेसुध हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल की। कोहड़ौर थाना क्षेत्र के लौली पोख्ताखाम निवासी उदय शंकर चौरसिया टाइल्स कारोबारी हैं। मौजूदा समय में उनके घर में पुताई का काम चल रहा है। बृहस्पतिवार की रात घर की दूसरी मंजिल पर उनका मझला बेटा नीरज सोने चला गया। शुक्रवार भोर में उसका बड़ा भाई धीरज उठा। घर के पीछे वाले हिस्से में आग देख शोर मचाया।

शोर शराबा सुनकर परिजन संग आसपास के लोग दौड़ पड़े। ऊपर पहुंचने पर नीरज का शव संदिग्ध हालात में जला हुआ था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन करने लगी। परिजनों के अनुसार नीरज की काफी दिनों से दिमागी हालत ठीक नहीं थी। ऐसे में उसने रेलिंग से पैर बांधकर तेल डालकर खुद को आग लगा ली। उसका सुल्तानपुर में निजी चिकित्सकों द्वारा इलाज चल रहा था। मृतक का एक पांच वर्ष का बेटा है।

परिजनों के मुताबिक नीरज ने खुद को आग लगाई है। लेकिन, अब सवाल उठता है कि अगर आग लगाई तो उसकी चीख किसी ने सुनी क्यों नहीं। वहीं, सीओ सिटी प्रशांत राज ने बताया कि प्रथम दृष्टया कारोबारी के बेटे की मौत खुदकुशी मालूम पड़ रही है। सूचना पर विधिक कार्रवाई करते हुए घटना की छानबीन की जा रही है।

शादी की खुशियां गम में बदलीं

मृतक नीरज के छोटे भाई पंकज की फरवरी में शादी है। जिसकी तैयारी चल रही थी। घर की रंगाई-पुताई के साथ शादी की तैयारियां की जा रही थी। अचानक नीरज की मौत ने खुशियों को गम में बदल दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000