प्रतापगढ़ में मौनी अमावस्या पर माघ मेला घूमने जा रहे 23 श्रद्धालु घायल: बस-पिकअप में भीषण टक्कर,कोहरे के कारण हुआ हादसा

प्रतापगढ़ में मौनी अमावस्या के अवसर पर प्रयागराज माघ मेला जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप को प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। शनिवार भोर करीब चार बजे हुए इस हादसे में 23 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यह दुर्घटना नगर कोतवाली के जोगापुर के पास हुई। बताया जा रहा है कि भीषण कोहरे के कारण बस ने श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को टक्कर मार दी, जिससे पिकअप पलट गई। पिकअप में कुल 37 श्रद्धालु सवार थे।

सभी श्रद्धालु संत कबीरनगर जिले के लोहरौली थाना साथा क्षेत्र के एक ही गांव के रहने वाले हैं। वे मौनी अमावस्या पर स्नान करने के लिए प्रयागराज माघ मेला जा रहे थे।हादसे की सूचना मिलते ही सीओ सिटी प्रशांत राज और नगर कोतवाल सुभाष भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने टक्कर मारने वाली प्राइवेट बस को घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर जाकर पकड़ लिया, हालांकि बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटी हुई पिकअप को सड़क से हटाकर प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर आवागमन सामान्य कराया।घायलों में संतराम, कर्मराज, राम अजोरे, नरेश, राम बहादुर, सुनीता, चम्पा, आशा, अंशिका, कमला देवी, सुशीला, आर्यन, मुरारी लाल, सुक्खू, रेशमा, आदित्य, यशवंत, राजू, मालती, अदालती, सोनवती, कमलावती और कन्हैया लाल सहित अन्य लोग शामिल हैं।सीओ सिटी प्रशांत राज हुड्डा ने बताया कि प्राइवेट बस ने श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को टक्कर मारी थी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है। प्राइवेट बस को जब्त कर लिया गया है, जबकि चालक फरार है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000