पुलिस पर भारी अंसारी,42 दिन,आठ राज्य और 12 टीमें,135 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी,पर हाथ नहीं लगा अब्बास अंसारी 

लखनऊ। बांदा जेल में बंद गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के बेटे मऊ सदर से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक अब्बास अंसारी पुलिस पर पहाड़ की तरह भारी पड़ रहा है। पुलिस की 12 टीमें पिछले डेढ़ माह में 135 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी चुकी हैं, मगर अब्बास अंसारी को पकड़ना तो दूर सुराग तक हाथ नहीं लगा है। अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए विधायक अब्बास अंसारी ने राष्ट्रपति चुनाव में वोट नहीं डाला था। सूत्रों की अगर मानी जाए तो अब्बास ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर कर दी है। पुलिस के लिए आज गुरुवार तक का ही समय है। इसके बाद पुलिस कोर्ट में फिर से अर्जी डालेगी। गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की तलाश में पुलिस ने बुधवार को भी कई स्थानों पर छापेमारी की। राजधानी लखनऊ के मेट्रो सिटी में अब्बास अंसारी के फ्लैट पर पूछताछ की। पुलिस वजीरगंज और विधायक आवास भी गईं, लेकिन खाली हाथ मलती रहीं। डीसीपी उत्तरी कासिम आब्दी के अनुसार पुलिस टीमें मऊ, वाराणसी, गाजीपुर, पंजाब और दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। कई जगह दबिश भी दी है।

इसके अलावा राजस्थान, पश्चिम बंगाल, हैदराबाद, उत्तराखंड, पंजाब और छत्तीसगढ़ में भी अब्बास की तलाश की जा रही है। बृहस्पतिवार तक का समय कोर्ट से मिला है। इसके बाद भगोड़ा घोषित करने की अर्जी कोर्ट में डाली जाएगी। कानूनी औपचारिकता पूरी होते ही संपत्ति भी कुर्क की जाएगी। बता दें कि राजधानी लखनऊ के महानगर थाने में साल-2019 में विधायक अब्बास अंसारी के खिलाफ शस्त्र लाइसेंस के दुरुपयोग का मुकदमा दर्ज किया गया था। अब्बास अंसारी के पेशी से गायब रहने पर कोर्ट ने गैरजमानती वारंट जारी किया था। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए सात टीमें बनाई थीं। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की, लेकिन अब्बास अंसारी हाथ नहीं लगा। इसी बीच सर्विलांस से अब्बास अंसारी की लोकेशन पंजाब में मिली। लोकेशन पर तत्काल टीम भेजी गई,लेकिन पुलिस के हाथ खाली रहे। एक टीम को उसके संभावित ठिकानों की निगरानी के लिए वहीं रोक दिया गया। 12 से शुरू हुई ताबड़तोड़ छापेमारी,मामला जीरो अब्बास अंसारी को भगोड़ा घोषित करने के लिए पुलिस ने 11 अगस्त को अर्जी दी थी।कोर्ट ने इसे खारिज करते हुए 25 अगस्त तक अब्बास अंसारी को गिरफ्तार करने का समय दिया था।

इसके बाद 12 अगस्त से पुलिस ने राजधानी लखनऊ में ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की। मेट्रो सिटी में अब्बास अंसारी के फ्लैट, चचेरे विधायक भाई मन्नू अंसारी के फ्लैट और दारुलशफा में सरकारी आवास पर छापेमारी की था,मगर कोई सुराग हाथ नहीं लगा। मुख्तार के करीबी छह गैंगस्टरों की संपत्ति खंगाल रही पुलिस मुख्तार अंसारी के गिरोह पर और शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने छह गैंगस्टरों की संपत्ति को खंगालना शुरू कर दिया हैं। दो गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के करीबी सुरेंद्र कालिया से जुड़े हैं। चार गैंगस्टर लखनऊ, वाराणसी और बांदा जेल में बंद हैं। मुख्तार अंसारी के करीबी जुगनू वालिया की संपत्ति भी पुलिस ने खंगाली है। इस पर इनाम भी घोषित है। रेस्टोरेंट संचालक हत्याकांड में जुगनू वालिया फरार है।  जुगनू वालिया की आलमबाग के अलावा कई जगह संपत्तियां हैं। एसीपी के नेतृत्व में बनी तीन टीमें जुगनू वालिया की संपत्ति तलाशने में जुटी हुई हैं।वजीरगंज में रहने वाले मुख्तार के एक करीबी की सिटी स्टेशन के पास संपत्ति है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     महिला से फुटपाथ पर दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     एक लाख रुपए की रिश्वत लेते शिक्षा विभाग का सहायक लेखाकार को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार     |     एफआर लगाने की एवज में 1 लाख 20 हजार की रिश्वत लेते सीओ का रीडर व दलाल को एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार     |     प्रयागराज में दबंगई, बुलडोजर से ढहा दिया घर, लदवा ले गए सामान, 30 के खिलाफ FIR      |     भीषण सड़क हादसा; 17 लोगों की मौत 18 से अधिक लोग गंभीर रूप से हुए घायल, लाशों का ढेर देख रो पड़ा पूरा गांव     |     पूजा खेडकर पर गिरी बड़ी गाज केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा से किया बर्खास्त     |     लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में तीन मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों की हुई मौत, NDRF की टीम का रेस्क्यू तेज     |     AIMIM पार्टी के नेता की बेरहमी से की गई हत्या     |     लखनऊ में फर्जी दरोगा गिरफ्तार, दोस्त की वर्दी चुराई, बाजार से स्टार खरीदा, नई कार खरीदने पहुंचा, जूतों से खुला राज, अब हो रही पूछताछ     |     हाथरस भीषण सड़क हादसा:टक्कर से 60 मीटर दूर जाकर गिरे लोग, झाड़ियों में फंसे रहे घायल, हामिद का उजड़ गया संसार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000