मस्जिद में मौलवी के तौर पर काम कर रहा व्यक्ति गांव की ही एक युवती को लेकर हो गया फरार

बागपत। मस्जिद में मौलवी के तौर पर काम कर रहा व्यक्ति गांव की ही एक युवती को लेकर फरार हो गया। रात के अंधेरे में गायब हुई बेटी की खोजबीन में विफल रहे पिता ने मौलवी के ऊपर अपनी बेटी को ताबीज के माध्यम से अपने वश में करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर लापता हुई बेटी को बरामद करने की मांग की है। दरअसल जनपद बागपत के छपरौली कस्बे में रहने वाले एक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया है कि 22 अगस्त की रात उसकी 20 वर्षीय बेटी घर पर सोई हुई थी। 23 अगस्त की तड़के तकरीबन 3.00 बजे जब उसकी आंख खुली तो उसकी बेटी चारपाई से गायब हुई मिली। पीड़ित पिता ने गांव और आसपास के इलाके तथा अपने सगे संबंधियों के यहां बेटी की तलाश की लेकिन कहीं से भी उसका कोई पता नहीं चला।

पिता का आरोप है कि उसके पड़ोस में स्थित आयशा मस्जिद में 2 साल पहले से रठौडा गांव का रहने वाला मोहम्मद शोएब पुत्र नवाब मौलवी के तौर पर काम कर रहा था। शोएब ने ताबीजोेेें के माध्यम से उसकी बेटी को अपने वश में कर लिया था। जिसके बाद उसकी बेटी मौलवी की हर बात को मानने लगी थी। पीडित पिता की ओर से दावा किया गया है कि आरोपी मौलवी ही उसकी बेटी को लेकर फरार हुआ है। क्योंकि बेटी के गायब होने के बाद से ही पडौस की मस्जिद मेें रहने वाला मौलवी भी मस्जिद से नदारद है। पीड़ित पिता ने बेटी को जल्द से जल्द सकुशल बरामद करने की मांग की है। इंस्पेक्टर देवेश कुमार ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस द्वारा फरार हुए मौलवी एवं युवती को बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000