दिनदहाड़े हिस्ट्रीशीटर की हत्या; बाइक सवार बदमाशों ने किए तीन राउंड फायर, सिर में गोली लगने से हुई मौत

भरतपुर के अटलबंध थाना इलाके में दिन दहाड़े एक हिस्ट्रीशीटर के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना में युवक की मौत हो गई। गोली मारने वाले तीनों युवक स्प्लेंडर बाइक से आए थे। उनमें से एक बदमाश ने युवक के सिर में गोली मारी और फरार हो गए।  मृतक हिस्ट्रीशीटर अजय झामरी बयाना थाना इलाके में झामरी गांव का रहने वाला है। वह आज पैदल हीरादास चौराहे से काली बगीची की तरफ जा रहा था। तभी स्प्लेंडर पर तीन युवक आये और अजय को गोली मारकर फरार हो गए। अजय गंभीर हालत में वहीं पड़ा रहा। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अजय को आरबीएम अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इनामी वांटेड अपराधी तेजवीर और साथी हमलावर युवराज की पुलिस ने पहचान की है। बताया जा रहा है अजय को कौड़ेर के रहने वाले युवक तेजवीर ने गोली मारी है। तेजवीर अपने दो अन्य साथियों के साथ था। फिलहाल पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी कर दी है।

एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि हीरादास बस स्टैंड के पास एक अजय झामरी नाम के व्यक्ति को तीन गोली मारी गई हैं। एक गोली अजय के सिर के पीछे की तरफ लगी। आरबीएम अस्पताल में डॉक्टर्स ने अजय को मृत घोषित कर दिया है। गोली मारने वाले तीन बदमाशों में से दो बदमाशों की पहचान कर ली गई है। तेजवीर और युवराज दोनों अजय झामरी की हत्या में शामिल हैं। बाकी के खुलासे अनुसंधान में सामने आएंगे।  17 मई को भी अजय अपनी लड़की दोस्त से मिलने के लिए आरडी गर्ल्स कॉलेज आया था। वहां पहले से तेजवीर अपने एक साथी के साथ खड़ा था। जैसे ही उन्होंने अजय को देखा तो तेजवीर ने अजय झामरी के पैर में गोली मार दी थी और अपने साथियों के साथ फरार हो गया था। उसके बाद पुलिस ने तेजवीर के खिलाफ मामला दर्ज किया था। तेजवीर पर पहले ही 25 हजार का इनाम घोषित हुआ है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000