पुलिस की हिस्ट्रीशीटर से जबर्दस्त हुई मुठभेड़, थानेदार ने गोली मारकर दबोचा

जोधपुर ग्रामीण पुलिस की हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने के चक्कर में उससे मुठभेड़ हो गई। इस पर पुलिस ने उसके पैरों में गोली मारकर उसे दबोच लिया। पकड़े गए हिस्ट्रीशीटर पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। हिस्ट्रीशीटर को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसका इलाज कराया जा रहा है। इस मुठभेड़ के दौरान हिस्ट्रीशीटर के दो साथी भाग जाने में कामयाब हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। मुठभेड़ में पुलिस का कोई जवान हताहत नहीं हुआ है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि शनिवार की शाम को बालेसर के बेलवा निवासी भवानी सिंह के शेरगढ़ आने की जानकारी जिला ग्रामीण की स्पेशल टीम को मिली थी। इस पर स्पेशल टीम और बालेसर पुलिस की संयुक्त टीम का गठन कर भवानी सिंह को गिरफ्तार करने के लिए भेजा गया। उसे चारों तरफ से घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया जा रहा था। इस दौरान वह अपनी बोलेरो से उतरकर भागने का प्रयास करने लगा।

हिस्ट्रीशीटर के दो साथी भागने में हुए,सफल…

इस बीच भवानी ने पुलिस पर फायर कर दिया। इस पर एसआई सवाई सिंह ने भी जवाबी फायर किया। इससे गोली भवानी सिंह के दाहिने पैर के टखने के नीचे लगी। इससे वह गिर पड़ा और पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस की गोली लगने से भवानी का पैर जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए शेरगढ़ अस्पताल ले जाया गया। मुठभेड़ के दौरान भवानी के दो साथी भागने में सफल हो गए। उनकी तलाश की जा रही है।
बालेसर थाने का हिस्ट्रीशीटर है भवानी…

एसपी यादव ने बताया कि भवानी बालेसर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वह शेरगढ़ के दो और बालेसर के एक प्रकरण में वांटेड चल रहा था। उस पर गत दिनों 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उसके खिलाफ पहले से ही आर्म्स एक्ट और हत्या प्रयास के प्रकरण दर्ज हो रखे हैं। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों भी जोधपुर जिले में एक अपराधी को पकड़ने के दौरान पुलिस की उससे मुठभेड़ हो गई थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000