भीषण सड़क हादसा तेज रफ़्तार कार ने ट्रक में मारी टक्कर, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत

गुजरात के हिम्मत नगर में बुधवार की अल सुबह बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक तेजरफ्तार कार ने आगे चल रहे ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे के वक्त कार की स्पीड इतनी थी कि आधी कार ट्रक में घुस गई। इस हादसे में कार में सवार 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताजा रही है। आशंका है कि यह हादसा कार चालक को नींद का झोंका आने की वजह से हुआ। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक कार में कुल 8 लोग सवार थे और शामलाजी से चलकर अहमदाबाद जा रहे थे। पुलिस ने घायल और मृतक की पहचान करने के बाद उनके परिजनों को सूचित कर दिया है। इसी के साथ मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह हादसा सुबह साढ़े चार बजे के आसपास की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक इस हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। अनुमान है कि हादसे के वक्त की स्पीड 120 किमी प्रतिघंटा से अधिक रही होगी। चूंकि कार का अगला हिस्सा ट्रक में पीछे से अंदर घुस गया था। इसलिए पुलिस और फायर विभाग के कर्मचारियों ने बड़ी मुश्किल से कार को काट कर शवों को बाहर निकाला।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़:पेट्रोल पंप के पास खड़ी एंबुलेंस में आग लगने के बाद फटा सिलिंडर, एक घायल     |     दिल्ली की कच्ची कॉलोनियां कितनी पक्की, बिजली मीटर को लेकर सीएम आतिशी के ऐलान का क्या हैं मायने     |     पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने दलित महापौर चुनने का किया आह्वान, चुनाव को लेकर ये बोला     |     दिल्ली में अब बिजली कनेक्शन के लिए NOC की नहीं जरूरत, आप सरकार का फैसला     |     प्रतापगढ़: पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर थाने में नियुक्त एक उप निरीक्षक और आरक्षी को किया गया निलंबित     |     रिसेप्शन में लग रहे थे नृतकियों के ठुमके, पुलिस पहुंची तो मची भगदड़     |     मिल्कीपुर सीट: चुनाव याचिका वापस लेने की अपील पर हाईकोर्ट में सुनवाई कल, अवधेश प्रसाद के खिलाफ दायर है याचिका     |     युवती की हत्या कर शव को बोरे में भरकर फेंका, नहीं हो सकी शिनाख्त     |     पुरानी रंजिश में भाजपा विधायक के मामा की गोली मारकर की थी हत्या, 27 दिन बाद हुआ खुलासा, आरोपी भेजा गया जेल     |     चेहरा तेजाब से जलाया, प्राइवेट पार्ट भी काटा, प्रेम प्रसंग में युवक की निर्मम हत्या     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000