HDFC की महिला अधिकारी ऑफिस में बेहोश होकर गिरी ,संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,अखिलेश ने सरकार पर साधा निशाना

लखनऊ में एक बैंक की महिला अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए महिला कर्मचारी की अचानक मौत पर कई सवाल खड़े किए है। इसके साथ ही सपा प्रमुख ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा कि भाजपा सरकार की नाकाम आर्थिक नीतियों के कारण कंपनियों का काम-कारोबार इतना घट गया है, जिसके कारण कंपनियां कम लोगों से कई गुना काम करवाती है। पूर्व मुख्यमंत्री ने लिखा कि इस समस्या से उबरने के लिए कंपनियों और सरकारी विभागों को तत्काल सुधार के लिए सक्रिय और सार्थक प्रयास करने चाहिए। ऐसी आकस्मिक मृत्यु के लिए जितनी भाजपा सरकार जिम्मेदार है, उतने ही जनमानस को मानसिक रूप से हतोत्साहित करने वाले भाजपाइयों के बयान भी।

काम के तनाव के कारण हो रही ये घटनाएं – अखिलेश

अखिलेश यादव ने लिखा कि लखनऊ में काम के दबाव और तनाव के कारण एचडीएफसी की एक महिलाकर्मी की ऑफिस में ही, कुर्सी से गिरकर, मृत्यु का समाचार बेहद चिंतनीय है। आगे उन्होंने कहा कि ऐसे समाचार आज के समय अर्थव्यवस्था के दबाव के प्रतीक है। इस संदर्भ में सभी कंपनियों और सरकारी विभागों तक को गंभीरता से सोचना होगा। ये देश के मानव संसाधन की अपूरणीय हानि है।

ऐसे आकस्मिक निधन काम के हालातों को सवालों के घेरे में ले आते है। किसी भी देश की असली तरक्की का पैमाना सेवा या उत्पाद के आंकड़े का बढ़ना नहीं बल्कि काम करने वाले व्यक्ति की स्वतंत्रता और मेंटल हेल्थ से होता है। इस समस्या से उबरने के लिए कंपनियों और सरकारी विभागों को तत्काल सुधार के लिए सक्रिय और सार्थक प्रयास करने चाहिए।

क्या है पूरा मामला

लखनऊ की वजीरगंज की रहने वाली सदफ फातिमा गोमतीनगर के विभूतिखंड ब्रांच में एडिशनल डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट के पद पर काम करती थी। मंगलवार दोपहर 3 बजे वह ऑफिस में काम कर रही थी। तभी अचानक काम करते समय वो ऑफिस में ही बेहोश होकर गिर गईं। वहीं मामले को लेकर ऑफिस के कर्मचारियों ने बताया कि काम को लेकर काफी दबाव था, जिससे वो तनाव में थी। मामले में पुलिस ने कहा कि मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। इसकी मुख्य वजह पोस्टमॉर्टम के बाद ही पता चल पाएगी। फिलहाल शुरुआती जांच में हार्ट अटैक की बात सामने आ रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000