महाराष्ट्र भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार को बचाने की कोशिश में पलटी बस, 9 लोगों की हुई मौत By Khulasa India News Desk On Nov 29, 2024 165 मुंबई। महाराष्ट्र के गोंदिया में भीषण सड़क हादसा हो गया है। जहां बाइक को बचाने की कोशिश में बस पलट गई। जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई है जबकि कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। यह दुर्घटना शुक्रवार दोपहर 12 से 12:30 बजे के बीच हुई। महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में शुक्रवार दोपहर महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की बस पलट जाने से कम से कम नौ यात्रियों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के हवाले से एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि एमएसआरटीसी बस ‘शिव शाही’ 36 यात्रियों को लेकर भंडारा से गोंदिया जिले की ओर जा रही थी, लेकिन एक अन्य वाहन से आगे निकलने की कोशिश में सदाकरजुनी तालुका के दाव्वा गांव में बस पलट गई। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हुई इस दुर्घटना में नौ यात्रियों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि घायल यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया है। दुर्घटना 165 Share