भीषण सड़क हादसा; आपस में टकराई दो बाइक मामा-भांजे समेत तीन लोगों की हुई मौत

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शनिवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में मामा-भांजे सहित तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि डौकी थाना क्षेत्र के वाजिदपुर-टूण्डला मार्ग पर हुए इस हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि डौकी के नगरिया रामकरन इलाके का रहने वाला मनीष (22) शनिवार सुबह बाइक से अपनी पत्नी पूजा और 10 वर्षीय भांजे रामकिशन के साथ फिरोजाबाद के नगला सिंधी में खेत पर काम करने गया था।

आमने-सामने टकराई दोनों बाइक…

अधिकारी ने बताया कि देर शाम लौटते समय मनीष की बाइक की यमुना नदी पुल पर सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से जोरदार टक्कर हो गयी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में रामकिशन और दूसरी बाइक पर सवार सूरज की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने सूरज की उम्र 16 साल बतायी है। पुलिस के मुताबिक, मनीष व उसकी पत्नी पूजा गंभीर रूप से घायल हो गये और उन्हें फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि पूजा को फतेहाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशिक्षु सहायक पुलिस आयुक्त अमीषा ने बताया कि बाइकों की गति तेज थी और बाइक सवारों ने हेलमेट लगाये होते तो उनकी जान बच सकती थी।उन्होंने बताया कि वहीं गंभीर रूप से घायल महिला का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ में 14 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण; युवती से गैंगरेप-हत्या के बाद एसपी ने की कार्रवाई, थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज को किया लाइन हाजिर     |     सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा कदम, दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग पॉइंट्स का होगा विस्तार     |     दहेज के लिए विवाहिता को अर्धनग्न हालत में घर से निकाला, चार पर केस दर्ज     |     भ्रष्टाचार के मामले में जिला समाज कल्याण अधिकारी और बाबू पर गिरी गाज; किए गए निलंबित, केस दर्ज     |     कौशाम्बी में 4 बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, पति ने किया विरोध तो ड्रम में भरने की दी धमकी     |     कार से आए बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, कुछ दिन पहले मृतक जमानत पर आया था बाहर     |     अयोध्‍या में भीषण सड़क हादसा; तीन डंपर आपस में टकराए, आग में जलकर ड्राइवर और क्‍लीनर की मौत     |     IPL सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, 1.62 लाख कैश जब्त के साथ 9 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     दिल्ली हिंसा पर कपिल मिश्रा पर FIR करने का आदेश, सौरभ भारद्वाज ने मांगा मंत्री का इस्तीफा     |     आधी रात को दिल्ली की सड़कों पर उतरीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, कहा- मानसून से पहले बाहरी रिंग रोड होगी गड्ढा मुक्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000