अपने ही कार्यकर्ताओं को 5 लाख का मुआवजा दे रही सपा, केशव मौर्य का अखिलेश पर हमला

मेरठ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को मेरठ पहुंचे। सबसे पहले वे राजकीय विमान से परतापुर हवाई पट्टी पर उतरे। वह सर्किट हाउस में भाजपा के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। इसके बाद विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक के उपरांत वे निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। मेरठ बाईपास पर ग्रांड ड्रीम फार्म हाउस में आरएसएस के सह सरकार्यवाह आलोक कुमार के भतीजे के सगाई कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राजकीय विमान से दिल्ली प्रस्थान करेंगे।

केशव मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना…

इस दौरान केशव मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वो अपने ही कार्यकर्ताओं को 5-5 लाख रुपये मुआवजा दे रहे हैं। बता दें कि संभल हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को समाजवादी पार्टी ने 5-5 लाख रुपये मुआवजा देने का एलान किया है।

संभल में सपा कार्यकर्ता ही आपस में लड़े- केशव मौर्य…

उन्होंने कहा कि संभल में सपा के ही कार्यकर्ता आपस में लड़े, इसलिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनों को पांच लाख रुपये मुआवजा देने की बात कर रहे हैं। जब अपने कार्यकर्ता को देना है तो पांच करोड़ दे दें।

सपा उपचुनाव के हार से बौखलाई थी- केशव…

सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि सपा उपचुनाव में हार से बौखलाई थी, इसलिए संभल में न्यायालय के आदेश की कार्रवाई का विरोध हुआ। सपा के सांसद और विधायक ने बवाल खड़ा किया। सपा के समर्थक ही आपस में लड़ते हैं।

भाजपा सरकार ने कड़ाई से हिंसा को रोका है- डिप्टी सीएम…

केशव मौर्य ने कहा कि सरकार ने कड़ाई से हिंसा को रोका है। माफिया और गुंडों को नियंत्रण में रखा है। सपा और कांग्रेस का भविष्य नहीं बचा है। अब सर्वसमाज भारतीय जनता पार्टी के साथ है। सभी ने कमल को अपना लिया है, इसीलिए सपा को सदमा लगा है।

सह सरकार्यवाह के भतीजे की सगाई अटेंड करेंगे डिप्टी सीएम…

सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों से बैठक के बाद विभागीय समीक्षा की। इसके बाद वह देहरादून बाईपास स्थित मंडप रिसॉर्ट पहुंचेंगे। यहां वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सरकार्यवाह आलोक कुमार के भतीजे की सगाई में शामिल होंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000