भीषण सड़क हादसा; अज्ञात वाहन ने एसयूवी में मारी टक्कर, पत्नी की हुई मौत पति की हालत गंभीर

राजधानी लखनऊ में रविवार कि तड़के भीषण हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने एसयूवी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एसयूवी के परखच्चे उड़ गए। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पति की हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायल को अस्पताल पहुंचाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन को सूचना दी गई है। हादसा बीबीडी थाना क्षेत्र के लखनऊ-अयोध्या हाईवे स्थित तिवारीगंज चौराहे के पास हुआ।

गोरखपुर जिले के रहने वाले हैं दंपती…

मृतका की पहचान खुशबू (45) के रूप में हुई है। पति रवि प्रताप सिंह (48) घायल हैं। दंपती गोरखपुर जिले के खजनी पोस्ट क्षेत्र स्थित हरनी गांव के रहने वाले हैं। वह गोमती नगर विस्तार में गंगा अपार्टमेंट में रहते हैं। रवि एलडीए में ठेकेदार हैं। वहीं पत्नी के साथ एसयूवी से शनिवार शाम गोरखपुर गए थे। किसी कारणवश वह बीच रास्ते से लखनऊ लौटने लगे।

एसयूवी के उड़ गए परखच्चे…
तड़के बीबीडी में तिवारीगंज चौराहे के पास अज्ञात वाहन पीछे से रवि की एसयूवी से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि एसयूवी के परखच्चे उड़ गए। हादसे देख लोगों की रूह कांप उठी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। खुशबू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस ने रवि को लोहिया अस्पताल पहुंचाया। उनके परिजनों को घटना की जानकारी दी। रवि की हालत गंभीर बनी हुई है। अतिरिक्त इंस्पेक्टर बीबीडी के मुताबिक घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     लूडो में हारे पैसों को लेकर की दोस्त की हत्या, आत्महत्या दिखाने के लिए पेड़ में टांगा शव     |     प्रतापगढ़: आत्महत्या के लिए उकसाने और दहेज उत्पीड़न के दोषी पति को सात साल की जेल, 18 हजार रुपये लगा जुर्माना     |     अवैध संबंधों के शक में पति ने की इंजीनियर पत्नी की हत्या, हथौड़े से मारकर उतारा मौत के घाट     |     BJP नेता शाहनवाज हुसैन का बड़ा दावा, वक्फ बिल के पास होने के बाद मिल रहीं धमकियां     |     गाजीपुर में दर्दनाक हादसा; झोपड़ी में सो रहे परिवार को ट्रेलर ने कुचला, तीन बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर     |     पति घर लौटा तो गैरमर्द की बाहों में पत्नी को देख हुआ आग बबूला, फिर दोनों की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या     |     बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हुई महिंद्रा स्कॉर्पियो, टायर फटने से ड्राइवर की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल     |     कलयुगी बेटे का खूनी खेल, एक लाख की सुपारी देकर कराई पिता की हत्या     |     प्रतापगढ़ में नर्सिंग होम में युवती की गैंगरेप और हत्या; आक्रोशित परिजनों ने पुलिस पर किया पथराव, 10 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     प्रयागराज से जर्मनी भेजा गया 1000 बोतल गंगा जल, महाकुंभ के बाद विदेश से जमकर आ रही डिमांड     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000