एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या; खून से लथपथ मिले शव, 13 साल के बच्चे की हालत गंभीर

कुरुक्षेत्र। जिले में शाहाबाद कस्बे में एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। वहीं, एक 13 साल के बच्चे की हालत गंभीर है। उसका इलाज जारी है। इधर, घटना की सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। फिलहाल टीम जांच में जुटी हुई है।

एक ही परिवार के चार सदस्य की हत्या… 

दरअसल, ये पूरी वारदात कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद कस्बे के यारा गांव की है। शनिवार रात यहां एक ही परिवारके चार लोगों की हत्या कर दी गई। रविवार सुबह जब परिवार के अन्य सदस्य ने घर का दरवाजा खटखटाया तो कोई नहीं निकला। इस पर जब परिवारवालों को संदेह हुआ तो उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा। घर के अंदर का नजारा देख सबकी रूह कांप गई।

13 के लड़के की हालत गंभीर…

घर में घर का मुखिया नैब सिंह की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसकी पत्नी भी मृत पाई गई। उसके दो बेटे और एक बेटी खून से लथपथ पड़े थे। परिवारवारों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। इस बीच तीनों बच्चों को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टर ने दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया। हालांकि एक 13 साल के बच्चे का इलाज जारी है। हालांकि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घर के अंदर जाकर देखा तो नैब सिंह और उसकी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। हालांकि उसके तीनों बच्चे गंभीर पड़े हुए थे। सभी को इलाज के लिए भेजा गया। दो की मौत हो गई, एक 13 साल का केशव गंभीर है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। मेरे भाई की और उसके परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।

घटना की सूचना मिलते ही हमारी टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। परिवार के तीन बच्चों को अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया। इलाज के दौरान दो बच्चों की मौत हो गई। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मृत पति के गले पर निशान है। हालांकि पत्नी के गले पर कोई निशान नहीं है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि हत्या कैसे हुई और किसने की? घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन उसका पासवर्ड किसी को मालूम नहीं है। पासवर्ड पता करने के बाद कैमरे की चेकिंग की जाएगी।

हत्या के कारण का नहीं चल पाया कोई पता…

फिलहाल पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। फिलहाल टीम जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक शाहाबाद कोर्ट में प्यादे के तौर पर काम कर रहा था। उसकी और उसके परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया है कि हत्या क्यों और किसने की है? पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000