भीषण सड़क हादसा; 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पति की हुई मौत, पत्नी की हालत गंभीर

विकासनगर। देहरादून जिले के विकासनगर-कालसी चकराता मोटर मार्ग पर ककाडी खड्ड व चामडचील के बीच एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि कार में दोनों दंपति सवार थे।

कालसी चकराता मोटर मार्ग पर रविवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। जिसमें विकासनगर से सहिया कनबुआ की ओर जा रही अल्टो कार ककाडी खड्ड व चामडचील के बीच अनियंत्रित होकर दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना पर कालसी थाना पुलिस व एसडीआरएफ तत्काल मौके पर पहुंची और खाई में उतर कर शव को रेस्क्यू किया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि कार में दो ही लोग सवार थे।

हादसे में महिला कुछ ही दूरी पर छिटककर घायल हो गई और खाई से किसी तरह सड़क पर पहुंची। घायल महिला को स्थानीय लोगों, पुलिस, एसडीआरएफ ने तत्काल विकासनगर अस्पताल भिजवाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं कार चला रहे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसडीआरएफ अपर उपनिरीक्षक सुरेश तोमर ने कहा कि कार दुर्घटना की सूचना कालसी थाना व कंट्रोल रूम से करीब सुबह आठ बजे प्राप्त हुई। सूचना पर टीम मय उपकरणों के मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान माया राम सिंह पंवार ( उम्र 55 साल), निवासी ग्राम कनबुआ कालसी और घायल महिला सुशीला देवी पत्नी माया राम सिंह पंवार (दंपति), निवासी कनबुआ के रूप में हुई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000