भीषण सड़क हादसा; बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवकों की कार खड़ी बस से टकराई, दो की मौके पर हुई मौत

पुणे के नवले पुल के पास आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे की तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 5:30 बजे बाहरी रिंग रोड पर वडगांव ब्रिज के पास हुआ। यहां तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने सड़क किनारे खड़ी बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। कार में छह युवक सवार थे, जो जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के नाम की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

हादसे में घायल हुए चार युवकों को तुरंत नवले अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान 19 वर्षीय सोहम, 20 वर्षीय आयुष काटे, 19 वर्षीय अथर्व झेडगे, 19 वर्षीय प्रतीक बंडगर और 19 वर्षीय हर्ष वरे के रूप में हुई है। डॉक्टरों के अनुसार, चारों घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

पुलिस के अनुसार, कार की तेज रफ्तार और ड्राइवर का नियंत्रण खो देना इस दुर्घटना की प्रमुख वजह हो सकती है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सड़क किनारे खड़ी बस को देखकर कार ड्राइवर समय रहते रुक नहीं पाया, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000