भीषण सड़क हादसा: ट्रक और डंपर की जोरदार हुई भिड़ंत, दोनों चालकों की मौत और एक गंभीर रूप से हुआ घायल

हरदोई जिले के कछौना कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ मार्ग पर नैरा मोड़ के पास गिट्टी भरे डंपर और सीमेंट की रेडीमेड दीवारों से लदे ट्रक में सीधी भिड़ंत हो गई। घटना में दोनों वाहनों के चालकों की मौत हो गई, जबकि ट्रक का हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को सीएचसी कछौना पहुंचाया। वहीं, घायल को इलाज के लिए भर्ती कराया। क्रेनों की मदद से सड़क पर पलटे दोनों वाहनों को हटवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार, सुल्तानपुर जनपद के एटवा निवासी रामवीर (45) ट्रक चलाता था। सुल्तानपुर के ज्यूरा पट्टी निवासी दिनेश कुमार मिश्रा (40) के साथ ट्रक पर सीमेंट की रेडीमेड दीवारें लादकर हरदोई जाने को निकला था। हरदोई-लखनऊ मार्ग पर नैरा गांव के पास हरदोई की ओर से संडीला जा रहे गिट्टी भरे डंपर से ट्रक की सीधी भिड़ंत हो गई। मथुरा जनपद के बलदेव थाना क्षेत्र अंतर्गत घरसेउली निवासी रमजान (45) डंपर चला रहा था। घटना के बाद दोनों वाहन पलट गए और इनके चालक नीचे दब गए। चीख-पुकार सुनकर बड़ी संख्या में राहगीर मौके पर पहुंच गए।

क्रेन की मदद से ट्रक और डंपर को हटाया…

इसके बाद पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। क्रेन की मदद से ट्रक और डंपर को हटवाकर नीचे दबे चालकों को निकालकर सीएचसी कछौना भेजा गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। ट्रक का चालक दिनेश गंभीर रूप से घायल है। घटना की जानकारी दोनों चालकों के परिजनों को दे दी गई है।

निर्माणाधीन है सड़क फिर भी रफ्तार भरते हैं ओवर लोड वाहन…

हरदोई-लखनऊ मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है। गिट्टी लदा ट्रक निर्माण कार्य का ठेका लिए कंपनी से ही संबद्ध है। मार्ग निर्माणाधीन होने के कारण आवागमन बाधित रहता है, लेकिन फिर भी भारी वाहन न सिर्फ रफ्तार भरते हैं, बल्कि ओवर लोड भी रहते हैं। मामला सड़क निर्माण से जुड़ा होने के कारण परिवहन विभाग के जिम्मेदार भी इस ओर ध्यान नहीं देते।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000