घरवाली ने जिन्दा जलाया, आग का गोला बन, चीखता हुआ कमरे से बाहर निकला पति

गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती करायाडुमरियागंज थाना क्षेत्र के कूड़ी गांव में बुधवार को रात हुई सनसनीखेज वारदात की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने राम संवारे को एंबुलेंस में सीएचसी बेंवा पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

यूपी के सिद्धार्थनगर स्थित डुमरियागंज क्षेत्र के कूड़ी गांव में बुधवार की रात पूनम (50) ने पति राम संवारे (55) को कमरे में बुलाया और उस पर ज्वलनशील पदार्थ (केरोसिन) डालकर आग लगा दी। आग का गोला बना पति चीखते हुए बाहर आया। शोर सुनकर पहुंचे आसपास लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। गंभीर रूप से झुलसे राम संवारे को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि संबंधों के शक में हुए विवाद में पत्नी ने पति पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अवैध संबंधों के शक होता था पति-पत्नी में विवाद

जानकारी के अनुसार, कूड़ी गांव निवासी राम संवारे (55) और पत्नी पूनम (50) के बीच आए दिन विवाद और मारपीट होता था। गांव के लोगों ने बताया कि बुधवार की रात लगभग 10 बजे भी दोनों के बीच विवाद हुआ। कुछ देर बाद पूनम ने राम संवारे को कमरे में बुलाया। जैसे ही वह कमरे में पहुंचा, पूनम ने उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी और दरवाजा बंद कर दिया। किसी तरह राम संवारे कमरे से निकलकर चीखते-चिल्लाते बाहर भागा। राम संवारे की चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई। हालांकि, तब तक राम संवारे करीब 70 फीसदी तक झुलस चुका था। गांव में चर्चा रही कि संबंधों के शक पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता था।

यह एक जघन्य अपराध

डुमरियागंज थाने के प्रभारी निरीक्षक उमेश धर द्विवेदी ने बताया कि फिलहाल मामले की कोई तहरीर नहीं मिली है, लेकिन पुलिस ने वारदात का स्वत: संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। यह एक जघन्य अपराध है और पुलिस इस पर त्वरित कार्रवाई कर रही है। जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

राम संवारे की हालत नाजुक

गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती करायाडुमरियागंज थाना क्षेत्र के कूड़ी गांव में बुधवार को रात हुई सनसनीखेज वारदात की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने राम संवारे को एंबुलेंस में सीएचसी बेंवा पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। राम संवारे की स्थिति नाजुक होने के कारण जिला चिकित्सालय से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया, जहां राम संवारे का इलाज चल रहा है।

राम संवारे की तीसरी पत्नी है पूनम

ग्रामीणों ने बताया कि डुमरियागंज थाना क्षेत्र के कूड़ी गांव निवासी राम संवारे को जलाकर मारने की कोशिश करने की आरोपी पूनम उसकी तीसरी पत्नी है। पहली पत्नी से एक बेटा है जो मुंबई में रहकर रोजी-रोटी कमाता है। पहली पत्नी की मौत के बाद राम संवारे ने दूसरी शादी की थी मगर दूसरी पत्नी कुछ ही दिन बाद घर छोड़ कर चली गई। राम संवारे ने तीसरी शादी पहले से विवाहित पूनम (50) से की। पूनम के तीन बेटे थे, जिनमें एक की छह माह पहले मौत हो चुकी है। वारदात के समय पूनम और राम संवारे ही घर में थे। एक बेटा बाहर तो दूसरा ससुराल गया हुआ था, जो सूचना पर सीएचसी बेंवा पंहुचा और राम संवारे को इलाज के लिए गोरखपुर ले गया।

पुलिस का बयान

गांव के लोगों से पूछताछ में केरोसिन से जलाए जाने की बात सामने आई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही वारदात की वजह स्पष्ट होगी और जांच रिपोर्ट के अधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। – बृजेश वर्मा, सीओ डुमरियागंज

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000