‘कायदे में रहोगे तो सोचूंगी, नहीं तो भेज दूंगी जेल’ सीओ पत्नी ने डॉक्टर पति को दी धमकी

आजमगढ़ में तैनात सीओ सदर पर डॉक्टर पति ने गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि मेरी सीओ पत्नी न तलाक दे रहीं न साथ देने के लिए तैयार हैं। साथ ही धमकी भी दे रही हैं। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां तैनात सीओ सदर पर उनके ही पति ने धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।

गुरुवार को पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे उनके पति डॉ. सत्यम ने मीडिया को बताया कि शादी के बाद पुत्र की प्राप्ति के बाद उनकी पत्नी अलग रह रहीं हैं।जब भी वह बात करने की कोशिश करते हैं तो वह उन्हें जेल भेजने की धमकी देती हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर में सहायक प्रोफेसर के पद पर तैनात डॉ. सत्यम ने बताया कि जून 2023 में बलिया निवासी आस्था जायसवाल से उनका विवाह हुआ था।

अप्रैल 2024 में दंपती को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई।  डॉ. सत्यम का आरोप है कि बच्चे का नाम उनकी सहमति के बिना बदल दिया गया। पहले उनके पुत्र का सरनेम गुप्ता था, जिसे बदलकर अब जायसवाल कर दिया गया है। शादी के बाद पत्नी की विधिवत विदाई कभी नहीं हुई और अब वह अलग रह रही हैं।

‘कायदे में रहोगे तो सोचूंगी, नहीं तो भेज दूंगी जेल’

जब उनसे बात करने की कोशिश की गई तो सीओ ने चेतावनी दी कि कायदे में रहोगे तो सोचूंगी, वरना जेल भेज दूंगी। इस मामले में डॉ. सत्यम बृहस्पतिवार को पुलिस से मिले।

‘न तो उनकी पत्नी उन्हें तलाक दे रही हैं और न ही उनके साथ रहने को तैयार’

उन्होंने यह भी बताया कि मार्च 2025 में उन्होंने अदालत में तलाक के लिए आवेदन दिया है। न तो उनकी पत्नी उन्हें तलाक दे रही हैं और न ही उनके साथ रहने को तैयार हैं। जब उनसे बात की जाती है तो वह जेल भेजने की धमकी देती हैं। यह उनका पर्सनल मामला है। वह आए थे हमारे पास उनसे बात हुई लेकिन उन्होंने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। इसलिए इस मामले में कुछ कहना उचित नहीं होगा। – डॉ. अनिल कुमार, एसपी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000