उत्तरप्रदेशप्रयागराज माघ मेले में लगी भीषण आग, पत्नी को बचाने के प्रयास में पति झुलसा, 2 टेंट हुए जलकर राख By Pratibha Rajdar Last updated Jan 14, 2026 141 प्रयागराज। माघ मेला के काली मार्ग सेक्टर पांच स्थित रामनाम एवं मानस प्रचार संघ के शिविर में मंगलवार की शाम अचानक आग लग गई। इससे श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग लगने से दो टेंट राख हो गए। उसमें रखा एक लाख रुपये नकद समेत गृहस्थी का सारा सामान जल गया। गारापुर थरवई निवासी ने भरत शंकर शुक्ला ने राम नाम एवं मानस प्रचार संघ के नाम नामायन शुक्ला धाम से काली मार्ग सेक्टर पांच में शिविर लगाया है। मंगलवार की शाम भरत शंकर शुक्ला शिविर के बाहर और लोगों के साथ आग ताप रहे थे। उनकी पत्नी संतोष शुक्ला 58 टेंट में थी। इसी दौरान टेंट में अचानक आग लग गई। आग लगने से अफरातफरी मच गई। बिजली भी काट दी गई। आसपास के लोग पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। सूचना पाकर मौके पर अग्निशमन कर्मी पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया। हादसा 141 Share