मां और भाई की चापड़ से काटकर की निर्मम हत्या: ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादे शव, पुलिस की हिरासत में आरोपी

यूपी के मिर्जापुर में युवक ने सौतेली मां और भाई की चापड़ से काटकर की हत्या कर दी गई। आरोपी ने शवों को ठिकाने लगाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से ले गया था। भाई का शव डेढ़ सौ मीटर पहले रास्ते में गिर गया था। उठाने पहुंचा तो लोगों ने शोर मचा दिया। पुलिस ने पकड़ लिया है। यूपी के मिर्जापुर के मड़िहान थाने से 200 मीटर दूर गुप्ता भवन में मंगलवार की सुबह बिल्डिंग मैटेरियल कारोबारी आयुष गुप्ता (30) और उनकी मां ऊषा गुप्ता (55) की सौतेले भाई राहुल ने भुजाली (चापड़) से काट कर हत्या कर दी।

इसके बाद आरोपी शवों को ठिकाने लगाने के लिए 500 मीटर दूर ट्रैक्टर ट्रॉली से नहर पर ले गया, मगर डेढ़ सौ मीटर पहले ही रास्ते में आयुष का शव सड़क पर गिर गया। सौतेली मां का शव नहर में फेंकने के बाद वह आयुष का शव उठाने पहुंचा तो लोगों की नजर पड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ऊषा गुप्ता के दामाद राजकुमार गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी राहुल के अलावा दपंती राम प्रसाद व सुषमा पर भी हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोप है कि राहुल ने बिल्डिंग मैटेरियल वाली जमीन दंपती को बेच दी थी। राम प्रसाद व उसकी पत्नी इस जमीन पर कब्जा करना चाहते थे। इसी बात पर विवाद चल रहा था।

ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादे शव

अपर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि मंगलवार की सुबह सौतेली मां ऊषा गुप्ता और सौतेले भाई आयुष गुप्ता की हत्या के बाद उनके शवों को ठिकाने लगाने के लिए आरोपी ने जल्दबाजी की। ट्रैक्टर के बंपर पर आयुष तो ट्रॉली में ऊषा के शवों को लादकर पटेवर गांव मड़िहान ब्रांच नहर पहुंचा। 

सड़क किनारे मिला आयुष का शव

वहां उसने ऊषा का शव नहर में फेंक दिया, लेकिन आयुष का शव ट्रैक्टर के बंपर पर नहीं मिला। इस पर राहुल रास्ते में शव खोजते हुए लौट रहा था, मड़िहान तिराहे पर सड़क किनारे आयुष का शव मिला। शॉल से ढककर वह शव उठाने लगा, तभी चौराहे पर पहले से बस का इंतजार कर रहे दो राहगीरों ने शोर मचा दिया।  

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पकड़े जाने के डर से राहुल वहां से भाग निकला। घर पहुंचकर सबूत मिटाने की जुगत करने लगा। मड़िहान पुलिस ने आयुष के शव को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त हथियार, ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाने लेकर आई। ढाई घंटे बाद साढ़े तीन किमी दूर हसरा गांव के सामने नहर के पानी में ऊषा गुप्ता का शव मिल गया। 

परिवार रजिस्टर से गायब था राहुल का नाम

सौतेली मां और भाई की हत्या का आरोपी राहुल का नाम परिवार रजिस्टर में नहीं था। आसपास के लोगों के मुताबिक नाम कटवाने के शक में उसने सौतेली और भाई की हत्या की। परिवार रजिस्टर से राहुल का नाम कटना और कुछ दिनों पहले पिता की ओर से ठेकेदारी के लिए बैंकों में रखे गए बंधक पत्रों का लगभग एक करोड़ मिलना भी घटना की तरफ इशारा कर रहा है। पुलिस इन बिंदुओं पर जांच कर रही है। आसपास के लोगों का कहना था कि जब 10 साल बाद राहुल घर लौटा तो उसका नाम परिवार रजिस्टर सहित कई दस्तावेजों से गायब मिला। उसे शक था कि उसका नाम सौतेली मां और भाई ने कटवा दिया है। दस्तावेजों में नाम दर्ज कराने में राहुल के पसीने छूट गए थे। पिता की संपत्ति पर मालिकाना हक दर्ज कराने के लिए उसने मड़िहान तहसील से 25 नवंबर 2023 को आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र जारी कराया था।

राहुल के नाम से करते थे ठेकेदारी

लोगों ने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से गुप्ता भवन में लोगों का जमावड़ा हो रहा था। आयुष के जीजा राजकुमार गुप्ता ने बताया कि राहुल के पिता प्रेम चंद्र पिता पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार थे। राहुल के नाम से भी ठेकेदारी करते थे। राहुल ठेकेदारी का 10 करोड़ लेकर केरल भाग गया था। सारा कर्जा उसके पिता ने भरा। पिता की 2023 में मौत होने के बाद वह घर लौटा। घर लौटने के बाद से संपत्ति को लेकर विवाद कर रहा था। छह माह पहले विवाद थाने पर पहुंचा था पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी की निशानदेही पर क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन शिखा भारती के साथ पुलिस टीम पटेवर स्थित नहर पर पहुंचकर शव की खोजबीन की।

राहुल के पिता की दोनों पत्नियों के नाम थे ऊषा

मड़िहान बाजार स्थित गुप्ता भवन में मंगलवार की भोर मां-बेटे की हत्या का कारण संपत्ति विवाद बताया जा रहा है। कस्बा निवासी परिचित ज्योति प्रकाश गुप्ता ने बताया कि प्रेमचंद्र गुप्ता सन 1984 में मऊ के वलीदपुर से मड़िहान बाजार में आकर बस गए थे। वह पीडब्लूडी के बड़े ठेकेदारों में शुमार थे। उनके पास करोड़ों की संपत्ति थी। उनकी पहली पत्नी ऊषा देवी से पुत्री गुंजन और पुत्र राहुल थे। 36 वर्ष पहले पत्नी ऊषा देवी का निधन हो गया था। इसके बाद प्रेमचंद्र ने दूसरी शादी ऊषा गुप्ता से की। दूसरी पत्नी से पुत्र आयुष और दो बेटियां संध्या और विनीता गुप्ता थीं। प्रेमचंद ने अपनी तीनों पुत्रियों की शादी कर दी थी। राहुल का भी विवाह 2009 में मिर्जापुर मुकेरी बाजार में किया था। 2013 में राहुल और उसकी पत्नी के रिश्तों में दरार आ गई। शादी टूट गई। करीब तीन वर्ष घर पर रहने के बाद राहुल कहीं चला गया। इसी बीच प्रेमचंद्र गुप्ता की सन 2023 में मौत हो गई, तब वह घर लौटा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000