अवैध संबंध के शक में पति ने की पत्नी की हत्या
आगरा के हरीपर्वत थाना क्षेत्र के बापू नगर में बृहस्पतिवार रात 8 बजे मुस्कान (23) को पति ने मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के पर दहेज हत्या में मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने प्रेम-विवाह किया था।खंदारी के बापू नगर खंदारी निवासी मुस्कान की अमन से दोस्ती थी। एक साल पहले उसके परिजन को जानकारी हुई। दोनों की जिद पर परिजन ने उनकी सात महीने पहले शादी करा दी। शादी के पांच महीने अमन मुस्कान को लेकर अपने घर रहा। दो महीने पहले पत्नी के साथ किराए के मकान में रहने लगा। बृहस्पतिवार रात 8 बजे अमन ने मुस्कान के भाई को वारदात की जानकारी दी। भाई को मौके पर बहन का शव जला हुआ मिला। कमरे में मिट्टी के तेल की कैन पड़ी थी।