मोबाइल पर पोर्न देखते हो… जेल नहीं जाना तो रुपए भेजोः कानपुर के ठग भाइयों ने खेत में बनाया ठिकाना; सोमवार से शुक्रवार तक करते ठगी

‘हैलो ! मैं कानपुर से डीसीपी क्राइम अतुल श्रीवास्तव बोल रहा हूं। तुम्हारे गूगल क्रोम का डेटा एनालिसिस पुलिस ने किया। हिस्ट्री से पता चला है कि तुम मोबाइल पर बहुत पोर्न वीडियो देखते हो। तुम्हारे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस तुम्हारे घर आ रही है। अगर बचना चाहते हो, तो इस नंबर पर 50 हजार भेज दो। पैसे भेजने के बाद अपना एक माफीनामा भी भेज देना।’ ऐसा फोन श्रावस्ती में रहने वाले प्रमोद कुमार के पास आया। उन्होंने कानपुर पुलिस से शिकायत की। 17 दिसंबर को पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की। 18 दिसंबर को कानपुर क्राइम ब्रांच ने 2 भाइयों समेत 5 साइबर जालसाजों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया। इन लोगों ने कानपुर देहात के खेत में ठिकाना बना रखा था। डीसीपी ने बताया कि आरोपी सोमवार से शुक्रवार तक 10 से 5 बजे तक लोगों को ठगते थे। शनिवार और रविवार को मौज-मस्ती करने के लिए कानपुर और झांसी की तरफ निकल जाते थे।

ठगों ने यूपी से 46 हजार ट्रांसफर कराए

डीसीपी क्राइम अतुल श्रीवास्तव ने गुरुवार इस पूरे मामले का खुलासा किया। बताया- प्रमोद कुमार के पास करीब एक महीने पहले फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को कानपुर साइबर क्राइम टीम का अधिकारी बताया। उसने कहा कि तुम पोर्न वीडियो देखते हो। तुम्हें जेल भेजा जाएगा। यह सुनकर प्रमोद घबरा गया।

प्रमोद ने माफी मांगी और कहा कि अब वह ऐसा कभी नहीं करेगा। ठग ने कहा कि अगर बचना चाहते हो यूपी के जरिए 50 हजार रुपए भेज दो। प्रमोद ने कहा कि मेरे पास इतने पैसे नहीं हैं। इस पर ठग ने कहा कि जितने हैं, उतने कर दो। इसके बाद प्रमोद ने 46 हजार ट्रांसफर कर दिए।

कुछ दिनों बाद प्रमोद ने अपने परिचित को इस घटना के बारे में बताया। परिचित ने प्रमोद को बताया कि तुम्हारे साथ ठगी हुई है। इसके बाद प्रमोद ने कानपुर साइबर क्राइम टीम से संपर्क किया। पुलिस ने 17 दिसंबर को प्रमोद की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया।

पुलिस ने 2 भाइयों समेत 5 को पकड़ा

पुलिस ने जांच की तो पोर्न वीडियो देखने के नाम पर 7 लोगों से ठगी की बात पता चली। खास बात यह थी कि ठगों की भाषा कानपुर से काफी मैच कर रही थी। इसके बाद साइबर क्राइम टीम अलर्ट हो गई। गुरुवार को साइबर क्राइम टीम ने कानपुर देहात के गजनेर मन्नहापुर में रहने वाले दो सगे भाइयों सुरेश-दिनेश, दुर्गापुरवा के नारायणपुर में रहने वाले पंकज सिंह और कानपुर के बर्रा- 2 निवासी अमन विश्वकर्मा व विनय सोनकर को गिरफ्तार किया।

डीसीपी क्राइम ने बताया- शातिरों ने कानपुर देहात के जंगल और खेतों में अपना डेरा बना रखा था। वो खेत के अलग-अलग कोने में बैठकर लोगों को कॉल करते थे। जब कोई उनके जाल में फंस जाता था, तो अधिकारी से बात कराने के नाम पर खेत में बैठे दूसरे साथी से बात कराते थे।

इस दौरान उनके अन्य साथी मोबाइल में डाउनलोड एमपी-3 से पुलिस के सायरन और गाड़ियों के हॉर्न की आवाज बजाना शुरू कर देते थे। इससे पीड़ित को लगता था कि पुलिस उसके घर पहुंच रही। इसके बाद शातिर उनसे रकम ऐंठ लेते थे। आरोपी पीड़ितों से क्यूआर कोड, यूपीआई आईडी या ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर कराते थे।

पुलिस गश्ती पढ़ने के बाद अफसर बन करते थे फोन

डीसीपी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में पंकज सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा है। उसने बीए पास किया है। अमन और विनय इंटर पास हैं। सुरेश 8वीं तक पढ़ा है। ये लोग पुलिस अधिकारियों की तैनाती जानने के लिए न्यूजपेपर और सोशल मीडिया पर जारी पुलिस गश्ती को पढ़ते थे। इसके बाद कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारी बनकर लोगों से ठगी कर रहे थे।

गैंग के कुछ आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। डीसीपी क्राइम अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों ने मेरा नाम लेकर भी ठगी की है। क्राइम ब्रांच की टीम ने डेटा एनालिसिस कर आरोपियों को पकड़ा है।

ठग और प्रमोद की बातचीत पढ़िए-

ठग- हैलो, प्रमोद कुमार। मैं कानपुर क्राइम ब्रांच टीम से बात कर रहा हूं। तुम्हारे खिलाफ केस दर्ज हुआ है। तुम मोबाइल पर पोर्न फिल्में देखते हो। तुम्हारे गूगल क्रोम की हिस्ट्री से यह जानकारी मिली है। पुलिस तुम्हारे घर आ रही है। (तभी पुलिस का सायरन बजता है)।

प्रमोद- सर गलती हो गई। मुझे माफ कर दीजिए। अब ऐसा कभी नहीं करूंगा।

ठग- मुझे तुम्हारी गिरफ्तारी के आदेश मिले हैं। मैं कुछ नहीं कर सकता। बचना है, तो डीसीपी क्राइम अतुल श्रीवास्तव सर से बात करो। और हां, बात करने से पहले जय हिंद जरूर बोलना।

(कुछ देर बाद फोन पर दूसरी आवाज सुनाई देती है)

ठग- हैलो, मैं डीसीपी क्राइम अतुल श्रीवास्तव बोल रहा हूं। प्रमोद तुम्हारी शिकायत आई है कि तुम मोबाइल पर पोर्न वीडियो देखते हो।

प्रमोद- सर गलती हो गई, एक बार माफ कर दीजिए। घर में पुलिस आ गई, तो बहुत बेइज्जती हो जाएगी।

ठग- ठीक है, इस नंबर पर पैसे ट्रांसफर करो। पैसे भेजने के बाद अपना एक माफीनामा भी भेज देना

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000