25 साल के फेमस यूट्यूबर के घर ED का छापा: दुबई जाकर क्रूज पर शादी की; बीएमडब्ल्यू जैसी लग्जरी कारों का शौक

उन्नाव का रहने वाला फेमस यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी (25) दुबई में क्रूज पर शादी करके फंस गया। बुधवार (17 दिसंबर) को उसके घर प्रवर्तन निदेशालय (एड) के 16 अधिकारियों की टीम पहुंची। करीब 12 घंटे तक प्रॉपर्टी और अन्य कागजात चेक किए। 25 साल का अनुराग कभी साइकिल से चलता था। लेकिन, इस समय उसके पास बीएमडब्ल्यू और डिफेंडर जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं। 22 नवंबर को अनुराग ने लखनऊ की रहने वाली प्रेमिका से दुबई में क्रूज पर शादी की। इस शादी में उन्नाव के नवाबगंज से करीब 100 रिश्तेदारों के दुबई आने-जाने और ठहरने का पूरा खर्च उसी ने उठाया। शादी में बॉलीवुड की कई हस्तियां भी शामिल हुईं।

शादी के बाद दुबई से लौटे लोगों ने अनुराग के ठाठ-बाट की कहानियां सुनाईं। ये कहानियां एड तक पहुंच गईं और वह एजेंसियों के रडार पर आ गया। दरअसल, अनुराग 7 साल से ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी से जुड़ा रहा है। ड्रीम-11 फैंटेसी क्रिकेट एप से भी उसका कनेक्शन रहा है। वह क्रिकेट और क्रिकेटर्स पर वीडियोज बनाता है। 5 गाड़ियों से 16 अधिकारी आए, दो जगह छापा मारा एड के अधिकारी 3 कारों से अनुराग द्विवेदी के गांव खजूर और 2 कारों से नवाबगंज कस्बे में चाचा नृपेंद्र नाथ द्विवेदी के घर पहुंचे। चाचा के घर पर ताला लटका मिला। इस पर सीआरपीएफ ने घर के बाहर ही डेरा जमा दिया। इसके बाद करीब 11 बजे गांव से एड की टीम अनुराग की मां को नवाबगंज लेकर आई और ताला खुलवाया। टीम जांच कर रही थी, तभी नृपेंद्र नाथ और उनकी पत्नी भी घर पहुंच गईं।

एड ने शाम तक घर का कोना-कोना खंगाला। टीम ने बैंक ट्रांजैक्शन, प्रॉपर्टी के कागजात और डिजिटल गैजेट्स को कब्जे में ले लिया। टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ड्रीम-11 से हुई करोड़ों की कमाई का स्रोत क्या है? क्या इस पैसे का इस्तेमाल किसी अवैध नेटवर्क को चलाने में किया गया?

रेड के वक्त नहीं मिला अनुराग

छापेमारी के दौरान अनुराग द्विवेदी घर पर मौजूद नहीं था। कहा जा रहा है कि अनुराग दुबई में है। एड अब अनुराग के विदेश में रहने और वहां हुए वित्तीय लेन-देन की भी कुंडली खंगाल रही है। हालांकि, जांच अधिकारियों ने अभी तक किसी आधिकारिक जब्ती की घोषणा नहीं की है।

अब जानिए यूट्यूबर अनुराग के बारे में

ऐसे बनाई अकूत संपत्ति। अनुराग द्विवेदी के पिता लक्ष्मीनाथ द्विवेदी ग्राम प्रधान रह चुके हैं। घर में मां मंजू देवी और बहन कोमल हैं। कोमल की शादी करीब तीन साल पहले हो चुकी है। अनुराग ने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की है।

साल 2017-18 के दौरान अनुराग द्विवेदी गांव में ही रहता था। इसी बीच वह क्रिकेट मैचों के सट्टेबाजों के संपर्क में आ गया। इसमें उसने लाखों रुपए गंवा दिए। जब यह बात उसके परिवारवालों को पता चली, तो पिता ने उसे कड़ी फटकार लगाई।

इसके बाद अनुराग नवाबगंज में रहने वाले अपने दोस्त संजीत कुमार के साथ दिल्ली चला गया। यहीं से उसका जीवन बदला। दिल्ली में रहते हुए वह ड्रीम 11 जैसे फैंटेसी क्रिकेट प्लेटफॉर्म से जुड़ गया। फिर अनुराग क्रिकेट सट्टेबाजी पर वीडियो बनाने लगा।

लखनऊ में प्रोग्राम कर बढ़ाई फैन फॉलोइंग

अनुराग द्विवेदी के यूट्यूब चैनल पर 7 मिलियन सब्सक्राइबर और इंस्टाग्राम पर 2.4 मिलियन फॉलोअर हैं। इन्हीं फॉलोअर्स के दम पर अनुराग ने 7 जनवरी, 2024 को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में “तू कर लेगा” नाम से अपना पहला ग्रैंड मीट-अप किया। इस कार्यक्रम में 500 से ज्यादा फैंटेसी क्रिकेटप्रेमियों के शामिल होने का दावा किया गया। इस
कार्यक्रम ने अनुराग की ब्रांड वैल्यू और फैन फॉलोइंग और ज्यादा बढ़ा दी।

एक साल पहले लॉरेंस गैंग ने दी जान से मारने की धमकी दिसंबर, 2024 में अनुराग द्विवेदी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिली। लॉरेंस गैंग के सदस्य रोहित गोदारा ने अनुराग को फोन कर एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद अनुराग ने सोशल मीडिया पर अपनी जान को खतरा बताया। साथ ही यूपी सरकार और पुलिस से सुरक्षा की मांग की। हालांकि, बाद में उसने यह पोस्ट हटा ली।

नवंबर में दुबई में शादी करने के बाद ही एक और विवाद सामने आया। दिसंबर महीने में अनुराग द्विवेदी के नाम से रजिस्टर्ड थार से जुड़े लोगों पर गंभीर आरोप लगे। कहा गया कि थार सवार लोगों ने अजगैन कोतवाली क्षेत्र में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की बस को रोककर मारपीट और दबंगई की। बस के सिक्योरिटी इंचार्ज की शिकायत पर थार के नंबर के आधार पर 6 लोगों के खिलाफ फिर दर्ज की गई।

प्रबंधित करना

महंगी गाड़ियों का शौकीन- अनुराग महंगी गाड़ियों का शौकीन है। उसके पास मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू, डिफेंडर जैसी करोड़ों की गाड़ियां हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000