यमुना में फटी IGL की गैस पाइपलाइन,पानी में उठने लगा तूफान, वीडियो में कैद हुआ मंजर

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में यमुना नदी के बीच में अचानक पानी से तूफान की तरह गुबार उठने लगा।गुबार जिसने भी देखा। उसके समझ से परे था कि आखिर बीच नदी में केवल एक ही जगह आसमान में कई फीट ऊंची लहरें कैसे उठ रही हैं। दरअसल,यमुना नदी के बीचों बीच इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की गैस पाइपलाइन फट गई थी। गैस की पाइप लाइन फटने से यमुना नदी में तूफान की तरह लहरें उठने लगीं। इस पूरी घटना का ग्रामीणों ने वीडियो भी बनाया है।

जिले के छपरौली थाना क्षेत्र के जागोस गांव में जब यमुना के बीच में आईजीएल कंपनी की गैस पाइपलाइन अचानक फटी तो ग्रामीण हैरानी से इस मंजर को देखते रहे और इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। गैस पाइपलाइन फटने की जैसे ही सूचना मिली तो मौके पर आला अधिकारी तुरंत पहुंच गए। इसके बाद अधिकारियों ने आसपास के गांव के लोगों को अलर्ट किया और गैस कम्पनी के संबंधित अधिकारियों मामले जानकारी को दी। गाज़ियाबाद जिलाधिकारी से संर्पक कर गैस पाइप लाइन की सप्लाई को बंद कराया गया। अधिकारियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

बताया जा रहा है कि जैसे ही गैस पाइपलाइन फटी तो यमुना नदी में तूफान सा उठ गया। इस मंजर को देखकर ग्रामीण घबरा गए। सूचना मिलते ही जिले के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचना शुरू हो गए। पाइपलाइन फटने के बाद उठे पानी के ऊंचे फव्वारे को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई, जिसे देखकर ग्रामीण काफी घबरा गए थे। फिलहाल कोई जनहानि नहीं हुई है। गैस सप्लाई बंद होने के बाद ग्रामीणों व अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

बड़ौत एसडीएम सुभाष सिंह ने बताया कि सुबह करीब 3 बजे पानीपत-दादरी पाइप लाइन अचानक फट गई। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड, सिंचाई विभाग, जिले के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। गाजियाबाद के अधिकारियों के निर्देश के बाद फिलहाल गैस की सप्लाई को बंद करा दिया गया है। कोई नुकसान नहीं हुआ है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000