उड़ गई ट्विटर से नीली चिड़िया,एलन मस्क ने ट्विटर का लोगो किया X, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

लखनऊ। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर पिछले कई घंटों से एक बड़ा बदलाव नजर आ रहा है। इस बदलाव के बाद सोशल मीडिया पर तहलका मच गया।ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने ट्विटर वाली चिड़िया को हमेशा के लिए आजाद कर दिया है। ट्विटर का लोगो बदलकर X कर दिया है।अब ट्विटर वाली चिड़िया की जगह आपको X नजर आएगा। ट्विटर का यूआरएल भी बदलेगा। अब twitter.com की जगह X.com होगा।

ट्विटर का नाम एक्स होने से सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। कुछ लोग इसे अश्लीलता से जोड़ रहे हैं तो वहीं कई लोग तरह-तरह के मीम्स शेयर कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि X खोलते ही उन्हें उनकी एक्स की याद आती है, तो कुछ लोगों का कहना है कि ये नाम और लोगो अश्लील है। लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर एलन मस्क ने ऐसा ही नाम क्यों रखा। बता दें कि एलन मस्क की पहली कंपनी का नाम X.com था जो एक ऑनलाइन बैंकिंग और फाइनेंस कंपनी थी। बाद में ये पेपाल बन गई थी। बाद में इसका अधिग्रहण ईबे ने कर लिया था।मस्क के एक बेटे का नाम भी X ही है।

बीते दिन ट्विटर के हेड ऑफिस की एक तस्वीर नए लोगो के साथ सामने आई थी। एलन मस्क ने X के हेडक्वॉर्टर की पोस्ट भी सोशल मीडिया पर साझा कर दुनिया को इस के बारे में बताया। मस्क ने आज सुबह अपनी प्रोफाइल पिक भी बदली है। ट्विटर को मस्क ने पिछले साल 44 बिलियन डॉलर में खरीदा था,जिसके बाद ट्विटर में कई बदलाव देखने को मिले। दो महीने पहले ही मस्क ने कंपनी के सीईओ को भी बदला था।अगर अब से आपको ट्विटर पर नीली चिड़िया की जगह X साइन दिखाई दे तो परेशान न हों।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दबंगों ने व्यापारी पर बरसाईं गोलियां, हमले में पिता की हुई मौत, बेटे की हालत गंभीर      |     अज्ञात वाहन ने स्कूटी और बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो कांवड़ियों की हुई मौत; दो लोग हुए घायल     |     करंट की चपेट में आने से चाची की हुई मौत, हादसे से आहत भतीजी ने भी फांसी लगाकर दी जान     |     युवक का ‘गजनी’ जैसा अंजाम, शरीर पर गुदवाए थे दुश्मनों के नाम; आरोपियों ने बुलाया और कर दी हत्या     |     गर्ल्स पीजी में घुसकर महिला की चाकू से गला रेतकर की गई हत्या     |     कुख्यात माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर बनेगा पीएम आवास व महिला संरक्षण गृह,पीडीए ने मांगी जमीन     |     शामली से वैष्णो देवी के लिए इकरा हसन ने मांगी सीधी ट्रेन, संसद में दिया गया बयान वायरल     |     आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई टूरिस्ट बस, तीन की मौके पर हुई मौत, 87 लोग घायल      |     पत‍ि को था पत्नी के अवैध संबंधों का शक; सऊदी अरब से भांजे को दे दी हत्‍या की सुपारी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     प्रेम प्रसंग में किशोरी की अपहरण के बाद हत्या, एक सप्ताह से थी लापता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000