आगरा में महिला दारोगा की दबंगई,बस कंडक्टर का कॉलर पकड़कर जड़े थप्पड़,दी भद्दी गालियां,वीडियो वायरल होने पर डीसीपी ने लिया एक्शन

आगरा। ताजनगरी आगरा में एक महिला दारोगा का बस के अंदर गाली-गलौज करते हुए वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा कि महिला दारोगा जिसे कॉलर पकड़़कर गाली दे रही है वह बस कंडक्टर है।आरोप है कि कंडक्टर ने जब किराया मांगा तो महिला दारोगा आग बबूला हो गई और अपशब्द बोलने लगी। कंडक्टर जब उसका वीडियो बनाने लगा तो महिला दारोगा ने कंडक्टर की पिटाई कर दी। इसी दौरान बस में सवार किसी यात्री ने पूरी घटना अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया।

वायरल वीडियो में महिला दारोगा कंडक्टर का गिरेबान पकड़़कर उसे भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए पीट रही है। बस कंडक्टर से मोबाइल छोड़ने की धमकी दे रही है। इस दौरान महिला दारोगा की अंगूठी भी गिर जाती है। डीसीपी ने वायरल वीडियो का जांच का आदेश दिया है।साथ ही आरोपी महिला दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। वायरल वीडियो में महिला दारोगा कंडक्टर की गिरेबान पकड़़कर उसे गालियां दे रही है और अधिकारियों के पास लेकर चलने की बात कह रही है। वहीं कंडक्टर सिर्फ इतना कहता हुआ नजर आ रहा है कि उसने कुछ नहीं किया। इसपर महिला कहती है कि तूने मेरा वीडियो बनाया है, चल मोबाइल निकाल। जवाब में कंडक्टर कहता है कि मैंने वीडियो नहीं बनाई है।

बता दें कि घटना मंगलवार की है। थाना ट्रांस यमुना में तैनात महिला दारोगा नीतू सिंह बिना वर्दी इलेक्ट्रिक बस में सवार होकर टेड़ी बगिया से रामबाग जा रही थी। बस कंडक्टर ने नीतू सिंह से किराए के पैसे मांगे तो उसने स्टाफ का हवाला दिया। इसपर कंडक्टर ने परिचय पत्र दिखाने को कहा। इसी बात पर दारोगा नीतू सिंह आग बबूला गई। दारोगा नीतू सिंह ने कंडक्टर को मोबाइल में अपना परिचय पत्र दिखाया था,लेकिन फिर भी कंडक्टर मानने को तैयार नहीं हुआ। कंडक्टर टिकट बनाने पर अड़ गया, जिसके चलते दोनों में विवाद हो गया। इसी दौरान दारोगा नीतू सिंह ने कंडक्टर को थप्पड़ जड़ दिए। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने एक्शन लिया है। अधिकारियों ने घटना की जांच का आदेश दिया है।वहीं डीसीपी सिटी सूरज राय ने महिला दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया है।साथ ही विभागीय जांच का आदेश दिया हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     काशी मेरी और मैं काशी का हूं-प्रधानमंत्री, नरेन्द्र मोदी     |     काशी में कदम रखते ही एक्शन में दिखे पीएम मोदी, गैंगरेप मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश     |     पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड के खुलासे पर पत्नी ने उठाए सवाल, पुलिस ने पुजारी का जारी कर दिया कबूलनामा वाला वीडियो     |     तेज आंधी की वजह से गिरी निर्माणाधीन मकान की दीवार; एक की मौत,  3 गंभीर रूप से घायल     |     पुलिस ने जलती चिता पर पानी डाल कर बुझाई आग, फिर अधजले शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, जानें क्या है मामला     |     दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या; कार में बैठकर आए हमलावरों ने की 10 राउंड फायरिंग     |     करणी सेना के साथ राजा भइया, सपा सांसद के खिलाफ कल आगरा में बड़ा संग्राम     |     अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लग्जरी कार फार्च्यूनर में बरामद हुआ ढाई क्विंटल से अधिक गांजा     |     नदी में हेलीकॉप्टर क्रैश होने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत     |     मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार 100 फीट की ऊंचाई से गिरी, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000