संसद की सुरक्षा के लिए खतरा बना सागर शर्मा है कौन; मां ने कही ये बात

लखनऊ। देश की राजधानी दिल्ली में नए संसद भवन की सुरक्षा में चूक का एक बड़ा मामला सामने आ गया है। लोकसभा शीतकालीन सत्र की कार्यवाही के दौरान दर्शकदीर्घा में बैठे कुछ अराजकतत्व नीचे बैठे सांसदों की रो में कूद गए और बेंच पर इधर से उधर भागने लगे। सत्र के दौरान अचानक हुए इस घटनाक्रम से चारों तरह अफरा-तफरी मच गई। वहीं युवकों के पीले रंग का स्प्रे बम जैसा डिब्बा फेंकने से संसद के अंदर हर तरफ धुंआ-धुंआ हो गया था। हालांकि इस दौरान कोई बड़ी घटना तो नहीं घटी, लेकिन संसद के भीतर इस तरह से दुस्साहसिक घटना को अंजाम देने से सुरक्षा को लेकर सवाल जरूर उठने लगे है। उधर जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया उसमें एक युवक यूपी की राजधानी लखनऊ से निकला है। इसकी पहचान सागर शर्मा के रूप में हुई है। लखनऊ के आलमबाग निवासी रानी शर्मा ने बताया कि सागर उनका बेटा है और ई-रिक्शा चलाता है। उन्होंने बताया कि परिवार में चार सदस्य हैं। दो बच्चे और पति-पत्नी। रानी शर्मा ने बताया कि सागर के पिता रोशन शर्मा कारपेंटर है। उन्होंने कहा कि जो कुछ भी हुआ है, उसको लेकर उन्हें खुद बहुत घबराहट हो रही है। मां ने बताया कि दो दिन पहले ही सागर यहां से गया था। पता नहीं था कि ऐसा कुछ हो जाएगा। उन्होंने बताया कि हमारा परिवार 15 साल से किराए के मकान में रह रहा है।

धरना-प्रदर्शन में गया था सागर शर्मा…

हमलावर सागर शर्मा की मां ने बताया कि बेटे ने कुछ काम के लिए दोस्तों के साथ जाने की बात कही थी। मां रानी शर्मा ने बताया कि उनकी सागर से कल बात हुई थी, आज बात नहीं हुई है। वहीं सागर की बहन ने बताया कि उसका भाई दो-तीन महीने से ई-रिक्शा चला रहा था। इससे पहले सागर बेंगलुरु में रहता था। सागर बेंगलुरु काम करने के लिए गया था। बहन ने बताया कि सागर दिल्ली परसो गया था, उसे किसी धरना-प्रदर्शन में जाना था। लखनऊ पुलिस सागर के परिवार वालों से पूछताछ में जुट गई है। बता दें आज 13 दिसंबर के दिन ही साल 2001 में संसद भवन पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले मे कई जवान शहीद हो गए थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000