काशी में अखिलेश ने कसा सियासी तंज, कहा-भाजपा जहां अपनी सीट मान रही थी, वो भी हार रही है

“हिंदुस्तान के सभी गरीब परिवारों की लिस्ट बनेगी, हर परिवार में से एक महिला का नाम चुना जाएगा, 5 जुलाई को आप अपना बैंक अकाउंट देखोगे तो INDIA की सरकार ने खटाक से 8500 रुपए डाले होंगे।” – कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी, वाराणसी

गठबंधन की मजबूती की मिशल कायम करते इंडिया गठबंधन के नेता…

इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार अजय राय के समर्थन में राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने की जनसभा 

वाराणसी। पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव मंगलवार को वाराणसी पहुंचे। यहां अखिलेश यादव ने मोहनसराय गंगापुर में इंडी गठबंधन के प्रत्याशी उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश ने कहा कि वाराणसी लोकसभा सीट से भी इंडी गठबंधन की जीत होगी।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि अभी तक मैं उत्तर प्रदेश में एक सीट को छोड़कर सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत का दावा कर रहा था, लेकिन आज मैं कह सकता हूं कि जहां भाजपा के लोग क्योटो को अपनी सीट मान रहे थे ये भी सीट वो हारने जा रहे हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने वाराणसी लोकसभा में INDIA गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय जी के समर्थन में आयोजित संयुक्त जनसभा में जनता से वोट अपील की और कहा कि काशी वासियों का संदेश, बदलेगा सत्ता का परिवेश।

अखिलेश यादव ने कहा कि ये जोश इस बार परिवर्तन के लिए मतदान करने जा रहा है। मुझे पूरा भरोसा है कि काशी की जनता इस बार इंडी गठबंधन के प्रत्याशी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को अपना एक-एक मत देकर न केवल जिताने का काम करेंगी बल्कि रिकॉर्ड मतों से जिताने का काम करेगी।

मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि जब भी वाराणसी आता हूं तो मैं सोचता हूं कि काशी में आया हूं या क्योटो में आया हूं। जब भी पत्रकार साथी पहले सवाल पूछते थे जवाब देता था पूरे उत्तर प्रदेश में एक सीट के अलावा सभी सीट्स गठबंधन जीतेगा। जब चुनाव सातवें चरण में पहुंच गया है तो लोगों का गुस्सा सातवे चरण में सातवें आसमान में पहुंच गया है। बीजेपी के लोग जहां क्योटो को अपनी सीट मान रहे थे वो ये सीट भी हारने जा रहे हैं।

“चमचों ने सवाल किया हिंदुस्तान में अमीर लोग अमीर हो रहे हैं गरीब लोग गरीब इसके बारे में क्या सोचते हो, नरेंद्र मोदी ने कहा कि तुम क्या चाहते हो मैं सबको गरीब बना दूं। इन्होंने 16 लाख करोड़ रुपए अमीरों के माफ किए, अब हम करोड़ो रूपए गरीब परिवारों को देने जा रहे हैं।” – कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी, वाराणसी।

अखिलेश यादव ने कहा कि हम लोग डबल ताकत हो गए हैं, वो डबल जीरो हो गए हैं। जो कहते थे कि हम डबल इंजन की सरकार हैं उन्होंने यहां के लोगों के साथ धोखा करने का काम किया है। डबल इंजन का यहां धुआं निकलता दिखाई दे रहा है। जो घबराए हुए लोग हैं, हम लोगों को शहजादा बोल रहे हैं, वो सुन लें दोनों शहजादे इस बार शह देने जा रहे हैं, मात भी देने का काम भी करेंगे। जिन्होंने मां गंगा की कसम खा करके कहा था मां गंगा साफ हो जाएंगी, मां गंगा तो साफ नहीं हुईं, लेकिन जितना भी बजट आया था सब साफ हो गया। जिस गांव को गोद लिया था, उसका कोई नाम भी नहीं ले रहा है। उस गांव का कोई नाम भी जानता है।

अखिलेश यादव ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि ना निवेश आया, ना कारखाने लगे, आज 10 साल बाद जब पीछे मुड़कर देखते हैं तो ये दीवाली का रॉकेट भी नहीं बना पाए। बनारस वाले जानते होंगे वो सुतली का बम भी नहीं बना पाए, ये जो जी-20 का आयोजन हुआ था, जी-20 का मतलब है 2 गुजरात के बाकी बीजेपी के जीरो।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000