एक्स्ट्रीम बार में घुसकर डीजे बजाने वाले की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड की राजधानी रांची में एक बार में घुसकर पश्चिम बंगाल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। युवक इस बार में काम करता था ।उसकी पहचान संदीप प्रमाणिक उर्फ सैंडी डीजे के रूप में हुई है।

रांची के एक्स्ट्रीम बार में चली गोली…

घटना रविवार (26 मई) देर रात को एक्स्ट्रीम बार में हुई. 1:19 बजे रात को हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। चुटिया थाना की पुलिस ने घायल अवस्था में कर्मचारी को रिम्स पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डीजे चलाने वाले संदीप प्रमाणिक की छाती में मारी गोली…

जानकारी के अनुसार, बार बंद होने के बाद 4-5 युवक वहां पहुंचे। बार के स्टाफ से किसी बात पर उनका विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि इन युवकों में एक ने बार में डीजे चलाने वाले युवक को गोली मार दी। गोली पश्चिम बंगाल के रहने वाले संदीप प्रमाणिक उर्फ सैंडी डीजे की छाती में लगी। गोली चलाने के बाद सभी युवक वहां से फरार हो गए।

27 मई की सुबह बार पहुंचे एसएसपी और सिटी डीएसपी…

देर रात बार में हुई गोलीबारी की घटना की जांच के लिए रांची के एसएसपी, एसपी, सिटी डीएसपी के अलावा चुटिया एवं कोतवाली के थाना प्रभारी पहुंचे। पुलिस अधिकारी सीसीटीवी की जांच कर रहे हैं। साथ ही बार के अन्य कर्मचारियों से पूछताछ भी कर रहे हैं।

19 सेकेंड के सीसीटीवी फुटेज में दिखी मर्डर की वारदात…

सोमवार को 19 सेकेंड का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि एक शख्स रात के 1:19 बजे एक्स्ट्रीम स्पोर्ट्स बार से बाहर निकलते समय सैंडी डीजे को राइफल से गोली मार रहा है। गोली लगने के बाद डीजे बजाने वाला शख्स किनारे में कुछ दूर तक तक पैदल जाता है, उसके बाद वह निढाल होकर वहीं गिर जाता है। गोली चलाने वाले शख्स ने टी-शर्ट या शर्ट भी नहीं पहनी है। उसने शॉर्ट्स पहन रखा है। चेहरा ढंक लिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पीएम मोदी 25 अक्टूबर को आध्यात्मिक नगरी काशी में, नमो घाट पर देखेंगे विंग्स ओवर गंगा एयर शो     |     हाईकोर्ट लखनऊ ने दिया आदेश; मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रतापगढ़ के माध्यम से जिला मजिस्ट्रेट, प्रतापगढ़ के विरुद्ध 10,000 रुपये का जमानती वारंट (Bailable Warrant) को कराया जाए, तामील     |     मेरठ और मेरठ मुजफ्फरनगर पुलिस का ऑनलाइन ठगी का अनोखे सिंडिकेट का हुआ खुलासा, एक दरोगा सस्पेंड     |     सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है, त्रुटिपूर्ण याचिका हुई वापस     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000