प्रतापगढ़ थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में स्कूल बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, यह स्कूल बस बीजेपी सांसद संगम लाल गुप्ता की है

जनपद प्रतापगढ़ के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत कटरा चौराहे के पास तेज रफ्तार स्कूल बस ने एक बाइक सवार को कुचल दिया। दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ड्राइवर बस लेकर फरार हो गया। जिस स्कूल की बस से कुचलकर युवक की मौत हुई है, वह स्कूल बीजेपी सांसद संगम लाल गुप्ता का है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस बस और ड्राइवर की तलाश कर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कटरा मेदनीगंज के पास बीजेपी सांसद संगम लाल गुप्ता के ‘संगम इंटरनेशनल स्कूल’ की बस ने एक बाइक सवार को कुचला है।

हादसे के समय स्कूल बस तेज गति से आ रही थी। दुर्घटना में मृत व्यक्ति 2 दिन पहले अपने रिश्तेदार के यहां आया था। गुरुवार को वह अपने घर वापस जा रहा था। तभी वह-कटरा मेदनीगंज के पास बीजेपी सांसद संगम लाल गुप्ता के स्कूल की बस ने बाइक सवार को कुचल दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि दुर्घटना से मृत व्यक्ति का नाम राहुल सरोज था। राहुल सरोज अजगरा रानीगंज का रहने वाला है, उसकी बीते मई माह में खुशबू नाम की युवती से शादी हुई थी। इस पूरे मामले पर कोतवाली नगर के एसओ का कहना है कि मृतक के परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000