प्रतापगढ़ लालगंज कोतवाली क्षेत्र के मदन लाल पश्चिम बंगाल से कर रहे जाली नोटों की तस्करी करने वाले दो अभियुक्त को एसटीएफ ने दबोचा

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश एसटीएफ की प्रयागराज इकाई ने जाली नोटों की तस्करी मामले में बड़ा खुलासा किया है। एसटीएफ की टीम ने जाली नोटों की खेप के साथ प्रयागराज के छिवकी रेलवे स्टेशन के पास से दो युवकों को गिरफ्तार किया है।  इसमें से एक युवक मदन लाल हरिजन प्रतापगढ़ जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत महेशपुर गांव का रहने वाला है। उसका दूसरा साथी बबलू चौरसिया प्रतापगढ़ जिले से सटे प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र के थम्मन का पुरवा कल्याणपुर का निवासी है। इन दोनों युवकों के पास से एसटीएफ की टीम ने 3. 40 लाख जाली नोट बरामद किया है। एसटीएफ की प्रयागराज इकाई के क्षेत्राधिकारी नवेन्दु कुमार ने बताया कि एसटीएफ को भारत बांग्लादेश के सीमावर्ती क्षेत्र से लगातार नकली नोटों की तस्करी किए जाने की जानकारी प्राप्त हो रही थी। इसके लिए एसटीएफ की प्रयागराज इकाई लगातार काम कर रही थी।  11 अगस्त 2022 को इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पांडे और आरक्षी उदय प्रताप सिंह की टीम ने छिवकी रेलवे स्टेशन के पास से दो युवकों को गिरफ्तार किया। इनमें से एक युवक मदन लाल हरिजन प्रतापगढ़ जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के महेशपुर का रहने वाला है।

पूछताछ में मदन लाल ने बताया कि उसी के गांव का अच्छेलाल चौरसिया पश्चिम बंगाल में नकली नोट की तस्करी करने वाले गैंग के सरगना दीपक मंडल से मिला हुआ है। उसी के कहने पर मदनलाल ने नकली नोटों की तस्करी का काम शुरू किया था। हाल ही में वह अच्छेलाल के कहने पर उसके साढू के लड़के बबलू चौरसिया के साथ पश्चिम बंगाल के मालदा से  ₹3. 40 लाख नकली नोटों को लेकर प्रयागराज और बिहार जाकर सप्लाई करने की तैयारी में था। छिवकी रेलवे स्टेशन पर एसटीएफ की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मदनलाल और बबलू के पास से बिहार के कटिहार जाने के लिए ट्रेन का टिकट भी एसटीएफ की टीम ने बरामद किया है। एसटीएफ के क्षेत्राधिकारी नवेन्दु कुमार ने बताया कि वर्ष 2015 में अच्छेलाल चौरसिया भी नकली नोटों के साथ पकड़ा गया था और जेल गया था। यह गिरोह अभी भी पूरी तरह से सक्रिय है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000