पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ प्रतापगढ़ में युवक की हत्या का खुलासा; शराब पिलाकर की गई हत्या, कुएं में फेंका शव, पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार By Khulasa India News Desk Last updated May 25, 2025 223 प्रतापगढ़ के फतनपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 22 मई 2025 की है। आरोपी गुड्डू सिंह उर्फ संजीव सिंह (40) और अनिल पांडेय उर्फ झुन्ना (55) ने युवक को जबरन शराब पिलाई। युवक शाम तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों की खोजबीन के बाद उसका शव धनऊपुर के सरकारी कुएं से बरामद हुआ। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव… मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को धनऊपुर नाहरपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।गुड्डू सिंह धनऊपुर गांव का रहने वाला है। वहीं अनिल पांडेय चंदी गोविन्दपुर (सिंघापुर) थाना रानीगंज का निवासी है। दोनों आरोपियों को फतनपुर थाने में रखा गया है। अपराध 223 Share