तीन महीने बाद कब्र से निकाला गया युवक का शव; मां बोली- बेटे को मारकर फंदे से लटकाया, प्रेमिका के घर वालों ने की हत्या

सुल्तानपुर में शुक्रवार को 3 महीने बाद कब्र खुदवाकर युवक का शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने बॉडी का पोस्टमॉर्टम कराया। मां ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। कहा- लड़की के चक्कर में मेरे बेटे की हत्या हुई है। पुलिस के पास गए तो कार्रवाई नहीं हुई। आश्वासन दिया कि शव को दफना दो, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई करेंगे। एक हफ्ते बाद रिपोर्ट में हैंगिंग (गला दबाकर या फांसी) की बात आई। हम एसपी और डीएम के पास गए।

लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद हाईकोर्ट में अपील की। गुरुवार को हाईकोर्ट ने डीएम को शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने का निर्देश दिया। शुक्रवार दोपहर एसडीएम विपिन द्विवेदी, थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह और सब इंस्पेक्टर राम प्रकाश सिंह पुलिस फोर्स के साथ कब्रिस्तान पहुंचे। एक घंटे खोदाई चली। हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। FIR में प्रेमिका के पिता, चाचा और उसके दो भाई के नाम हैं।

जानिए क्या है पूरा मामला…

मामला जिला मुख्यालय से 10 किमी दूर बंधुआकला थाना क्षेत्र गाजी खां मोहल्ले का है। यहां की रहने वाली नफीसा बानो के दो बेटे और बेटी थी। बड़े बेटे अयान खान (20 साल) की 22 फरवरी को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। अयान चंडीगढ़ में रहकर ड्राइविंग सीख रहा था।

फरवरी में इंटर का पेपर देने घर आया था। उसका पासपोर्ट वीजा तैयार था। पेपर देने के बाद उसे दुबई जाना था। अयान की सबसे बड़ी बहन मुस्कान बानो की शादी हो चुकी है। सबसे छोटा अमान (9) है। 8 साल पहले पिता अतीक खान को पैरालिसिस का अटैक हुआ, तब से वो बिस्तर पर ही हैं। ऐसे में घर की जिम्मेदारी अयान के कंधे पर आ गई थी।

गांव की लड़की से था अफेयर…

अयान की मां नफीसा के अनुसार, उनके बेटे का गांव में एक 18 साल की युवती सबा (बदला हुआ नाम) से अफेयर था। लड़की के पिता, चाचा और भाई ने बेटे को धमकी दी थी। 22 फरवरी को इन लोगों ने हमारे घर के बाहर कमरे में मारकर उसे लटका दिया।

उसका शरीर कुर्सी पर टिका था। जब तक हम लोग पहुंचते, उन लोगों ने शव उतार कर दूसरे के तख्त पर लिटा दिया था। उन लोगों ने पुलिस के आने का भी इंतजार नहीं किया। हम लोग घर पर नहीं थे। शोर हुआ तो पहुंचे।

मां के अनुसार, एफआईआर कराने के लिए पुलिस के पास गए तो कहा गया, जब तक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं आ जाएगी एफआईआर नहीं होगी। हमने बेटे का शव पुलिस के कहने पर दफना दिया। लड़की के यहां कोई पूछताछ करने भी नहीं गया।

3 महीने तक की दौड़ भाग…

कप्तान के यहां, डीएम के यहां एप्लिकेशन दी, पर कार्रवाई नहीं हुई। 12 अप्रैल को लखनऊ में हाईकोर्ट गए फिर से पोस्टमॉर्टम के लिए याचिका डाली। 3 महीने तक दौड़ भाग की। गुरुवार को कोर्ट का ऑर्डर मिला, तब पुलिस एक्टिव हुई। पहले जो पोस्टमॉर्टम हुआ, उसमें डॉक्टरों ने सिर्फ खानापूर्ति की थी। इस बार पीएम की डॉक्टरों के पैनल के साथ वीडियोग्राफी हुई। पीएम के बाद बिसरा सुरक्षित रखा गया है।

लड़की के पिता ने दो की थी शादी…

अयान की मां के अनुसार, लड़की के पिता ने दो शादी की है। पहली पत्नी से एक बेटा है। पत्नी के मरने के बाद उसने दूसरी शादी की, जिससे एक लड़की और दो लड़के हैं। 17 मई को एक लकड़ा सऊदी अरब चला गया है। जबकि दूसरा लड़का दिल्ली में रहता है। सभी मौके से भागे हुए हैं। लड़की हाईस्कूल की परीक्षा दे चुकी है।

मृतक के मामा ने कहा- हमारे भांजे की की गई हत्या…

अयान के मामा मो वसीम खान ने बताया- हमारे भांजे को तीन-चार लोगों ने मिलकर मारा है। हमारी बहन का आदमी मानसिक रूप से ठीक नहीं है, उन्हीं के बयान पर पुलिस ने आरोपियों को बचाया है। जबरदस्ती थाने की पुलिस ने दफन करा दिया था। भांजे को मारकर कुर्सी पर बैठाया गया था। हम लोगों ने कहा था, हत्या हुई है। पर पुलिस वालों ने कुछ नहीं किया।

मां की याचिका पर हाईकोर्ट का आदेश…

लखनऊ हाईकोर्ट के जस्टिस विवेक चौधरी और जस्टिस राम मनोहर नारायण मिश्रा की खंडपीठ ने सुल्तानपुर के जिलाधिकारी को निर्देश दिया थी कि वह अयान खान के फिर से पोस्टमॉर्टम की मांग वाली अर्जी पर जल्द से जल्द निर्णय लें।

जिलाधिकारी को सभी बिंदुओं पर निर्णय लेने का अधिकार…

कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि वह मामले के गुण-दोष पर नहीं गया है। सभी बिंदुओं पर निर्णय लेने का अधिकार जिलाधिकारी को दिया गया है। जिलाधिकारी को कानून के अनुसार निर्णय लेना होगा। याचिकाकर्ता के वकील मनमोहन सिंह और संदीप कुमार ओझा ने पक्ष रखा, जबकि सरकारी पक्ष की ओर से महाधिवक्ता ने कोई आपत्ति नहीं जताई।

मां नफीसा बेगम ने याचिका दायर की थी। उन्होंने 7 मार्च 2025 को जिलाधिकारी के समक्ष मेडिकल बोर्ड गठित कर पुनः पोस्टमॉर्टम कराने की अर्जी दी थी। साथ ही पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग की मांग भी की थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000