मृतक लवकुश प्रतापगढ़ प्रतापगढ़ में प्राइवेट कर्मचारी की निर्मम हत्या, नहर पटरी पर रोका, मारकर नहर,किनारे फेंका, परिजनों में मचा कोहराम By Pratibha Rajdar Last updated Aug 27, 2025 383 प्रतापगढ़ की रानी रानीगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को एक प्राइवेट कंपनी कर्मचारी की हत्या कर दी गई। रितिक की पहचान दादूपुर गांव निवासी लव कुश यादव के रूप में हुई है। वह उन्नाव जिले के सोहरामऊ थाना क्षेत्र एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे।मंगलवार सुबह पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। लव कुश मंगलवार शाम को ड्यूटी के बाद बाइक से अपने कमरे की ओर लौट रहे थे। नहर पटरी पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोका। बदमाशों ने उनकी हत्या कर शव को नहर किनारे फेंक दिया स्थानीय पुलिस और घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार सुबह पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। खबर सुनकर परिजन सदमे में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। समाचार 383 Share