प्रतापगढ़; कमरे में मिली पूर्व विधायक के इंजीनियर भांजे की लाश, दुर्गंध आने पर मां ने दी पुलिस को सूचना

लखनऊ। प्रतापगढ़ रानीगंज के पूर्व विधायक के इंजीनियर भांजे का शव गोमतीनगर स्थित घर की पहली मंजिल पर संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। दुर्गंध आने पर मां कमरे में पहुंची तो बेटे का शव मिला। सूचना पर गोमतीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के दौरान कलाई पर कई कट के घाव मिले। आशंका जताई जा रही है कि शव तीन से चार दिन पुराना है। शव में कीड़े पड़ गए थे। इंस्पेक्टर गोमतीनगर बृजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी।विराम खंड-5 निवासी इंजीनियर अतुल कुमार तिवारी (42) मां सुधा के साथ घर में रहते थे।

पिता सुरेश की मौत हो चुकी है। बहन गीतिका दिल्ली में रहती है। सुधा ग्राउंड फ्लोर पर रहती है, जबकि अतुल पहली मंजिल पर रहते थे। मंगलवार को उनके कमरे से तेज दुर्गंध आ रही थी। मां ने बेटी गीतिका और डॉयल-112 पर सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई।पुलिस दरवाजा खोलकर कमरे में दाखिल हुई तो अतुल का शव मिला। उसपर कीड़े पड़ चुके थे।एसीपी गोमती नगर बृज नारायण सिंह ने बताया कि अतुल की कलाइयों में कट के घाव मौजूद थे। प्रतापगढ़ के रानीगंज से भाजपा के पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज भी सूचना मिलने पर कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि फिलहाल घर में उनकी बहन सुधा और अतुल ही रह रहे थे। पॉवर ग्रिड कॉरपोरेशन में कार्यरत मैनेजर पिता की मौत के बाद से अतुल काफी परेशान रहता था।

पत्नी से चल रहा था विवाद

मामा ने बताया कि अतुल का पत्नी से विवाद चल रहा था। पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी। घरवालों ने अतुल की पत्नी को काफी समझाने का प्रयास किया था, उसके बाद भी वह वापस नहीं आयी थी। पत्नी से विवाद के कारण अतुल बहुत कम कमरे से निकलता था। पड़ोसियों का कहना है कि सुधा और अतुल लोगों से कम ही बात करते थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000