प्रतापगढ़ में युवती से गैंगरेप और मर्डर केस में सख्त एक्शन की उठी मांग: प्रतापगढ़ के एसपी ने अस्पताल करवा दिया सील, थानेदार और चौकी प्रभारी को हटाने की मांग

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में बड़के जिले में शुमार प्रतापगढ़ के रानीगंज थाना क्षेत्र के दुर्गागंज बाजार में मां मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में काम करने वाली 22 वर्षीय दलित युवती कोमल सरोज की मौत पर शुक्रवार को जमकर बवाल हुआ। शुक्रवार सुबह परिजन और‌ ग्रामीण अस्पताल के सामने शव रखकर गैंगरेप व हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने हस्तक्षेप किया तो पत्थरबाजी शुरू हो गई, जिसमें सीओ का सिर फट गया। पुलिसकर्मियों समेत कुल 13 लोग घायल हुए हैं। बता दें कि कोमल सरोज मां मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में चार साल से सफाई और नर्सिंग का काम करती थी।

मृतका की मां ने बताया कि गुरुवार शाम लगभग छह बजे बेटी अस्पताल ड्यूटी पर गई थी। रात लगभग आठ बजे अस्पतालकर्मी ने उसे फोन कर बुलाया। वह अस्पताल पहुंची तो उसे गेट पर रोक लिया गया।कुछ देर बाद बेटी के मौत की जानकारी दी। इसके बाद एंबुलेंस में शव लेकर तीन कर्मचारी उसके घर पहुंचे।

मृतका की मां ने बताया कि अस्पताल कर्मी शव रखकर भागने की फिराक में थे।शोर-शराबे पर ग्रामीणों ने तीनों को पकड़कर बंधक बना लिया।सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को अपने साथ ले गई।मां ने बताया कि उसकी बेटी के शरीर पर अंडर गारमेंट नहीं थे और चोट के निशान थे। ऐसे लग रहा था, जैसे गैंगरेप कर उसकी हत्या की गई हो।तहरीर देने के बाद भी पुलिस पोस्टमार्टम के बाद कार्रवाई की बात करती रही।

बता दें कि शुक्रवार सुबह पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीण शव को चारपाई पर रखकर तीन किलोमीटर दूर अस्पताल चल पड़े। रास्ते में पुलिस इन्हें को रोक लिया,जिसे लेकर झड़प हुई। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए और अंदर घुसने लगे तो पुलिस ने रोक दिया। इस पर शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन करने लगे।

दलित युवती कोमल सरोज की मौत के बाद अस्पताल में काम करने वाले कर्मचारी और डॉक्टर भर्ती मरीजों को छोड़कर भाग निकले। अस्पताल में ताला लगा होने की वजह से मरीज 12 घंटे से अस्पताल के अंदर ही घुटते रहे। बवाल थमने के बाद पुलिस ने छत के रास्ते भीतर पहुंचकर भर्ती प्रसूता सोनम यादव, मंजू गौतम और मधुमेह की बीमारी से पीड़ित रामकिशन को बाहर निकालकर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000