प्रतापगढ़ में फीस के लिए सबके सामने किया बेइज्जत : नौवी की छात्रा ने घर जाकर लगा ली फांसी

प्रतापगढ़ में नौवी की छात्रा को एग्जाम देने से रोका तो उसने घर जाकर जान दे दी। छात्रा की फीस नहीं जमा थी। स्कूल प्रशासन ने उसे सबके सामने बेइज्जत करके लौटा दिया। छात्रा रोते हुए घर पहुंची और सीधे अपने कमरे में चली गई। छात्रा ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद मां कमरे में पहुंची तो बेटी का शव देखा। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। फंदे से शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने प्रिंसिपल समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना मांधाता थाना क्षेत्र के पितईपुर  गांव की है।

आइये लिए जाने पूरा मामला

पितईपुर निवासी कमलेश प्रजापति की बेटी रिया 16 वर्ष मांधाता के कमल शरण यादव इंटर कॉलेज में कक्षा 9 में पढ़ती थी। छात्रा का एग्जाम चल रहा है। उसकी ₹800 फीस बकाया थी। मां पूनम देवी ने बताया कि रिया सुबह 8:30 बजे परीक्षा देने स्कूल पहुंची थी। स्कूल प्रबंधन ने फीस पकाया होने का हवाला देकर उसे परीक्षा हॉल में जाने से रोक दिया। विद्यालय प्रबंधक संतोष कुमार यादव, बड़े बाबू दीपक सरोज, प्रधानाचार्य  राजकुमार यादव, एक टीचर और चपरासी धनीराम ने उसे सबके सामने अपमानित किया। कहां पहले फीस तो फिर पेपर देने देंगे।

छात्र ने किसी को कुछ नहीं बताया

मां ने कहा, स्कूल से लौट कर रिया घर आई। उससे जल्दी घर आने का कारण पूछा तो रोती हुई कमरे में चली गई। किसी को कुछ नहीं बताया। कुछ देर बाद में खेत में काम करने चली गई। जब घर लौटी तो बेटी का शव कमरे में फंदे से लटका देखा।

सीओ विनय साहनी ने बताया , परिजनों ने शिकायत दी है। प्रिंसिपल समेत पांच के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोप है कि फीस न जमा होने के कारण उसे परीक्षा देने से रोका गया था।

डीआईओएस ओमकार राणा ने बताया, स्कूल में स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी का द्वार और फीस रजिस्टर कब्जे में लिया गया है। अधिकांश बच्चों की 50% फीस बाकी है मृतक का बड़ा भाई भी पेपर दे रहा था। उसकी 15 सो रुपए फीस बाकी है। जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000