ज्ञानवापी परिसर में मां श्रृंगार गौरी की पूजा,9 दिन तक बाबा विश्वनाथ को सुनाई जाती है राम कथा,औरंगजेब के काल से जुड़ा है इतिहास

वाराणसी।आध्यात्मिक नगरी काशी में शनिवार को उस परंपरा का निर्वहन किया गया,जो 17वीं शताब्दी के संघर्षों से जुड़ी हैं। औरंगजेब काल से चली आ रही प्राचीन परंपरा के तहत ज्ञानवापी की पश्चिमी दीवार पर संतों ने मां श्रृंगार गौरी के विग्रह का दर्शन-पूजन किया। इस पूजन के साथ ही नौ दिवसीय विशेष राम कथा की शुरुआत हुई, जिसे परंपरा के अनुसार बाबा विश्वनाथ को सुनाया जाता है।

काशी के विद्वानों और इतिहासकारों के मुताबिक…

काशी के विद्वानों और इतिहासकारों के मुताबिक ये परंपरा साल 1669 के बाद शुरू हुई थी।मुगल बादशाह औरंगजेब के आदेश पर आदि विश्वेश्वर मंदिर को क्षति पहुंचाई गई थी,तब मां श्रृंगार गौरी के मंदिर और विग्रह को भी तोड़ा गया था।उस कठिन काल में काशी के ब्राह्मणों ने मां श्रृंगार गौरी के विग्रह के अवशेषों को ज्ञानवापी की पश्चिमी दीवार के पास रखकर पूजन जारी रखा।तभी से यह संकल्प लिया गया कि प्रतिवर्ष यहां पूजन होगा और बाबा विश्वनाथ को राम कथा सुनाई जाएगी।

मुलायम सरकार में लगी थी रोक,योगी सरकार में हुई बहाली

ये परंपरा सदियों तक चलती रही।साल 1991 में तत्कालीन मुलायम सिंह यादव सरकार के दौरान सुरक्षा और अन्य कारणों का हवाला देकर इस पूजन पर रोक लग गई थी। करीब तीन दशकों तक ये परंपरा प्रतीकात्मक रही,लेकिन पिछले तीन सालों से इसे फिर से पूर्ण विधि-विधान के साथ शुरू किया गया है।संतों का मानना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में इस प्राचीन परंपरा को पुनर्जीवित करने में अहम भूमिका निभाई गई है,जिससे काशी के भक्तों में बेहद खुशी है।

पश्चिमी दीवार की गैलरी में गूंजती है राम कथा

अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि यह राम कथा काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर के ज्ञानवापी के पश्चिमी दीवार के पास स्थित गैलरी में आयोजित की जाती है।यह एक अद्भुत दृश्य होता है,जहां एक ओर शक्ति स्वरूपा मां श्रृंगार गौरी का पूजन होता है, तो दूसरी ओर मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की कथा बाबा विश्वनाथ के चरणों में अर्पित की जाती है।

बता दें कि यह आयोजन न केवल एक धार्मिक अनुष्ठान है, बल्कि आध्यात्मिक नगरी काशी की उस अटूट श्रद्धा का प्रतीक भी है,जिसने तमाम संघर्षों के बाद भी अपनी संस्कृति को जीवित रखा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000