भारत बना विश्व चैंपियन: टीम इंडिया की जीत से गदगद भारतवंशी, महिला टीम को जीत की ख़ुशी में मिली अब तक की सबसे बड़ी इनामी राशि
महिला वनडे विश्व कप 2025 की विजेता टीम भारत को अब तक की सबसे बड़ी इनामी राशि मिली है। भारत की महिला टीम इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल में द. अफ्रीका को 52 रन से हरा दिया। और 52 साल के महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में पहली बार खिताब जीता। इस बार मुकाबले का दांव सिर्फ ट्रॉफी तक सीमित नहीं रही, जीत के साथ भारत पर पैसों की बारिश भी हुई है।
करीब 25 साल बाद महिला विश्व कप को नया चैंपियन मिला है। भारतीय महिला टीम पहली विश्व चैंपियन बनी है। आईसीसी ने टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले घोषणा की थी कि महिला वनडे विश्व कप 2025 की विजेता टीम को अब तक की सबसे बड़ी इनामी राशि मिलेगी और ऐसा ही हुआ है। इस बार की चैंपियन टीम भारतीय टीम को 4.48 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब 39.55 करोड़ रुपये दिए गए। यह इनामी राशि पिछले संस्करण यानी 2022 में हुए महिला वनडे विश्व कप की तुलना में चार गुना ज्यादा है।