CM के नाम का नकली लेटर देकर गरीबों से फ्री इलाज के नाम पर लेता पांच हजार, गलत स्पेलिंग से पकड़ा गया आरोपी

पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया है कि जो लोग प्राइवेट अस्पताल में इलाज नहीं करा पाते थे, ऐसे लोगों को वह पांच हजार रुपये लेकर ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में इलाज करा देता था। इसके लिए वह बकायदा अस्पताल के नाम सीएम कार्यालय की ओर से एक फर्जी लेटर जारी कर मरीजों को देता था।दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के कार्यालय के नाम से फर्जी लेटर जारी कर प्राइवेट अस्पतालों में गरीबों का मुफ्त इलाज कराने वाले एक शातिर युवक को उत्तरी जिला की साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचान बादली, झज्जर, हरियाणा निवासी सोनू (27) के रूप में हुई है। आरोपी दिल्ली नगर निगम में ठेके पर माली का काम करता है।पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया है कि जो लोग प्राइवेट अस्पताल में इलाज नहीं करा पाते थे, ऐसे लोगों को वह पांच हजार रुपये लेकर ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में इलाज करा देता था। इसके लिए वह बकायदा अस्पताल के नाम सीएम कार्यालय की ओर से एक फर्जी लेटर जारी कर मरीजों को देता था।

बाद में वह बलबीर सिंह राठी बनकर अस्पताल को कॉल भी करता था। पकड़े गए आरोपी के पास वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन, दो सिमकार्ड, सीएम कार्यालय का असली लेटर, एक बैग, जिसमें सीएम ऑफिस के अलावा कई और फर्जी लेटर, दिल्ली नगर निगम का फर्जी आईडी, हरियाणा सरकार की फर्जी आईडी और फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक बरामद की है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

महाराजा अग्रसेन अस्पताल के ईमेल के बाद हुआ खुलासा

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि पिछले दिनों सीएम के ओएसडी एससी वशिष्ठ ने सिविल लाइंस थाने में एक शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि महाराजा अग्रसेन अस्पताल की ओर से एक लेटर की जांच के लिए ईमेल प्राप्त हुआ। लेटर सीएम कार्यालय की ओर से अनिल अग्रवाल, ऑफिसर इंचार्ज के नाम से जारी हुआ था।लेटर में अस्पताल को आदेश दिया गया था कि श्याम शंकर नामक मरीज का ईडब्ल्यूएस कोटे से मुफ्त में इलाज किया जाए।

अस्पताल ने बताया कि उनके पास किसी बलबीर सिंह राठी नामक अधिकारी के नाम से कॉल भी आया था। लेटर में स्पेलिंग की गलतियों के अलावा उसको ठीक से टाइप भी नहीं किया गया था। सीएम कार्यालय में जो टाइपिंग का फोंड इस्तेमाल होता है, वह उससे भी मेल नहीं खा रहा था। लेटर पर हस्ताक्षर भी नकली थे। सीएम कार्यालय ने लेटर की जांच की तो वह फर्जी निकला। शिकायत मिलने के बाद सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। मामले की जांच के लिए कई टीमों का गठन कर दिया।

ऐसे पकड़ा गया आरोपी

मामले की छानबीन के लिए पुलिस ने सबसे पहले मरीज श्याम शंकर से लेटर के संबंध में पूछताछ की। श्याम ने बताया कि लेटर उसकी पत्नी अंजु किसी सोनू नामक व्यक्ति से लेकर आई है। सोनू के मोबाइल फोन की सीडीआर निकलवाई गई। जांच में पता चला कि मोबाइल सोनू के नाम से रजिस्टर्ड है, उसके आधार पर आरोपी का एक और नंबर मिला। दोनों मोबाइल पर बादली, झज्जर का पता मिला। मोबाइल की लोकेशन की पड़ताल की गई तो पता चला कि वह करोल बाग स्थित एमसीडी के दफ्तर में एक्टिव है।

29 अक्तूबर को टीम ने वहां छापेमारी, लेकिन आरोपी वहां से निकलने में कामयाब हो गया। दफ्तर से आरोपी का एक बैग व फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक बरामद हुई। आरोपी के बैग में एमसीडी का आईकार्ड, सीएम दफ्तर के फर्जी लेटर और अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस ने उनको कब्जे में लिया। बाद में टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर आरोपी सोनू को 30 अक्तूबर को डबल स्टोरी, टैगोर गार्डन, दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद हो गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया।

दफ्तर में मिला था सीएम कार्यालय का असली लेटर, वहीं से आया आइडिया

एमसीडी में ठेकेदार के पास माली का काम करने के दौरान कुछ माह सोनू को सीएम कार्यालय का एक लेटर मिला था। यहीं से उसके दिमाग में आइडिया आया और उसने योजना बना ली। उसने सीएम का फर्जी लेटर बनवा लिए। इसके बाद उसने गरीब मरीजों को प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने की योजना बना ली। वह प्राइवेट अस्पताल के आसपास घूमकर अपना शिकार ढूंढता। बाद में वह पांच हजार रुपये में ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में मुफ्त इलाज कराने के नाम पर सीएम कार्यालय की ओर से फर्जी लेटर गरीबों को थमा देता था। खुद को सीएम कार्यालय का फर्जी अधिकारी बलबीर सिंह राठी बताकर अस्पताल को कॉल भी करता था। आरोपी ने इसी तरह कई लोगों का इलाज भी करवाया।

कौन है पकड़ा गए आरोपी

आरोपी सोनू मूलरूप से बादली, झज्जर, हरियाणा का रहने वाला है। पिता की मौत के बाद आरोपी ने बहादुरगढ़, नगर पालिका में माली का काम किया। पांच साल वहां नौकरी करने के बाद वर्ष 2023 में वह नौकरी की तलाश में दिल्ली आ गया। कुछ ही दिनों बाद एक निजी कंपनी के जरिए वह दिल्ली नगर निगम में माली के रूप में नौकरी पर लग गया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000