अमेरिका में भारतीय छात्र की गोली मारकर की गई हत्या, शव वापस लाने के लिए परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार

तेलंगाना के खम्मम जिले के एक युवक की अमेरिका में पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह वहां काम करता था। परिवार के सदस्यों ने शनिवार को यह जानकारी दी। तेलंगाना विधान परिषद में भारत राष्ट्र समिति (BRS) के सदस्य मधुसूदन थाथा ने अमेरिका से प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के हवाले से बताया कि साईं तेजा नुकारापु (22) को भारतीय समयानुसार शुक्रवार देर रात शिकागो के निकट पेट्रोल पंप पर हमलावरों ने गोली मार दी।

शव के अगले सप्ताह भारत पहुंचने की उम्मीद…

मधुसूदन ने खम्मम के निकट स्थित अपने आवास पर पीड़िता के माता-पिता से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि घटना के समय साईं तेजा ड्यूटी पर नहीं थे, बल्कि एक दोस्त की मदद कर रहे थे, जिसने उन्हें कुछ समय के लिए रुकने के लिए कहा था। दोस्त किसी काम से बाहर गया हुआ था। साई तेजा के परिवार के एक सदस्य ने मीडिया को बताया कि उसने भारत में बीबीए की पढ़ाई की थी और वह अमेरिका में एमबीए कर रहा है और वहां अंशकालिक काम कर रहा था।

उन्होंने बताया कि यह जानकर दुख हुआ कि साई तेजा की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई जब वह अपने दोस्त की मदद करने के लिए काम पर रुका था। विधान पार्षद (MLC) ने कहा कि उन्होंने इस घटना में मदद के लिए तेलुगु एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (टीएएनए) के सदस्यों से बात की है। शव के अगले सप्ताह भारत पहुंचने की उम्मीद है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000