टेम्पो कार की टक्कर में खाई में गिरी कार उत्तरप्रदेशश्रावस्ती भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार ने यात्रियों से भरे टैम्पो में मारी टक्कर, पांच लोगों की हुई मौत, 6 की हालत गंभीर By Khulasa India News Desk Last updated Nov 30, 2024 408 यूपी के श्रावस्ती जिलें में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार जिले में नेशनल हाइवे-730 पर भीषण सड़क हुआ। जहां एक तेज रफ्तार कार ने यात्रियों से भरे टैम्पो में जोरदार टक्कर मार दी। ये टक्कर इतनी तेज थी कि कार और टैम्पो के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा। जबकि इस घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बदा दें कि ये हादसा इकौना थाना क्षेत्र के मोहनीपुर तिराहे पर हुआ। पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन को सूचना दी गई है। हादसे के बाद कार और टेंपो हाईवे किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरे। दुर्घटना 408 Share