मोबाइल पर संदिग्ध प्रेमी युगल के बीच हो रही चैटिंग की सूचना के बाद इंडिगो के विमान ने लगभग छह घंटे की देरी से भरी उड़ान

मंगलुरु, एजेंसी। एक प्रेमी युगल के बीच हो रही चैटिंग लगभग 185 विमान यात्रियों पर भारी पड़ गई। एक यात्री के मोबाइल पर संदिग्ध चैटिंग की सूचना के बाद इंडिगो के विमान ने लगभग छह घंटे की देरी से उड़ान भरी। दरअसल, मंगलुरु एयरपोर्ट से रविवार सुबह इंडिगो का विमान मुंबई के लिए उड़ान भरने के लिए तैयार था। इसी बीच विमान में सवार एक यात्री अपनी प्रेमिका से मोबाइल पर चैटिंग कर रहा था। जिसकी चैटिंग में कुछ ऐसा दिखा की विमान को रोकना पड़ गया। इस घटना के बाद कर्नाटक पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ की। चैट में लिखा- यू आर ए बाम्बर बता दें कि जब यात्री चैटिंग कर रहा था तो उसके बगल में बैठी महिला अपने इस सहयात्री के हाव-भाव को देखकर थोड़ा असहज महसूस कर रही थी। उसने इस चैट पर अपनी नजरें गड़ा दी।

विमान उड़ान भरने के लिए तैयार था। लेकिन न तो वह अपनी चैटिंग को रोक रहा था और न ही बगल में बैठी महिला उसके फोन से अपनी नजरों को हटाने के लिए तैयार थी। इस बीच महिला को पास में बैठे यात्री के मोबाइल पर अचानक एक संदेश दिखा, ‘यू आर ए बाम्बर’। इसे देखते ही महिला को अपना शक सच में बदला होते दिखा। किसी अनहोनी की आशंका से घबराकर उसने इसकी सूचना क्रू मेंबर को दे दी। क्रू मेंबर ने इसे एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को आगे बढ़ा दिया। विमान को उड़ान भरने से रोक दिया गया। लोगों के सामान की हुई जांच ट्रैफिक कंट्रोलर ने इसके बाद सभी यात्रियों को विमान से उतारकर उनके सामान की अच्छी तरह से जांच की गई। जांच में कुछ नहीं मिला। इसके बाद रविवार शाम लगभग पांच बजे इस विमान को रवाना किया गया।

पुलिस के अनुसार, उक्त व्यक्ति अपनी प्रेमिका से चैटिंग कर रहा था। उसकी प्रेमिका भी इसी हवाई अड्डे से बेंगलुरु के लिए फ्लाइट पकड़ने वाली थी। चैट करने वाले व्यक्ति को विमान में चढ़ने की अनुमति नहीं दी गई। उसकी प्रेमिका भी बेंगलुरु जाने से रह गई। पुलिस आयुक्त एन शशि कुमार ने कहा कि यह दो मित्रों के बीच बातचीत का मामला था। इस मामले में केस दर्ज नहीं किया गया है। कर्नाटक पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया कर्नाटक पुलिस ने संदिग्ध टेक्स्ट मैसेज भेजने के मामले में हिरासत में लिए गए युवा जोड़े से पूछताछ की है। मंगलुरु में पुलिस ने मामले के सिलसिले में 23 वर्षीय दीपयान माजी और सिमरन थाम (23) को हिरासत में लिया था। पुलिस के मुताबिक दोनों उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के रहने वाले हैं। वे तीन दिन पहले मणिपाल शहर आए थे। पुलिस का कहना है कि आगे की जांच जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     महिला से फुटपाथ पर दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     एक लाख रुपए की रिश्वत लेते शिक्षा विभाग का सहायक लेखाकार को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार     |     एफआर लगाने की एवज में 1 लाख 20 हजार की रिश्वत लेते सीओ का रीडर व दलाल को एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार     |     प्रयागराज में दबंगई, बुलडोजर से ढहा दिया घर, लदवा ले गए सामान, 30 के खिलाफ FIR      |     भीषण सड़क हादसा; 17 लोगों की मौत 18 से अधिक लोग गंभीर रूप से हुए घायल, लाशों का ढेर देख रो पड़ा पूरा गांव     |     पूजा खेडकर पर गिरी बड़ी गाज केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा से किया बर्खास्त     |     लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में तीन मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों की हुई मौत, NDRF की टीम का रेस्क्यू तेज     |     AIMIM पार्टी के नेता की बेरहमी से की गई हत्या     |     लखनऊ में फर्जी दरोगा गिरफ्तार, दोस्त की वर्दी चुराई, बाजार से स्टार खरीदा, नई कार खरीदने पहुंचा, जूतों से खुला राज, अब हो रही पूछताछ     |     हाथरस भीषण सड़क हादसा:टक्कर से 60 मीटर दूर जाकर गिरे लोग, झाड़ियों में फंसे रहे घायल, हामिद का उजड़ गया संसार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000