चर्च में हुई अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत, 24 लोग घायल

जर्मनी की हैमबर्ग में एक चर्च में फायरिंग हुई है। इस गोलीबारी में 7 लोगों की मौत हो गई है। जर्मनी के समय के मुताबिक रात सवा नौ बजे के करीब हमलावर ने एक चर्च में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की। इस फायरिंग की चपेट में करीब 30 लोग आए हैं। सात लोगों की मौत हुई है और 24 घायल हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना ग्रोस बोर्स्टेल इलाके के एक चर्च के येहोवा विटनेस किंगडम हॉल में हुई है। हालांकि, पुलिस ने अब तक मरने वालों की संख्या की पुष्टि नहीं की है, लेकिन 7 लोगों की मौत की खबर आ रही है। मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। पुलिस के मुताबिक, हमलावर के बारे में अभी कोई सटीक जानकारी नही मिल पाई है।

ना ही यह पता चल पाया है कि उसने घटना को अंजाम क्यों दिया। हैम्बर्ग पुलिस ने ट्वीट किया- इस फायरिंग में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हम बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों के साथ साइट पर हैं। हमलावर करीब 10 मिनट तक गोलीबारी करता रहा। CCTV खंगाले जा रहे हैं। चर्च के आसपास की सड़कों की घेराबंदी कर दी गई है और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस के मुताबिक, कई लोगों के शरीर पर गोलियां लगी हैं। पुलिस ने कहा- जिनकी मौत हुई है, उनके शरीर पर गोलियों के घाव हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     तीन करोड़ का गांजा बरामद, अंतराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार     |     दिल दहलाने वाला हादसा: बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, कई घायल, परिवारों में मचा कोहराम     |     पूर्व विधायक पर जानलेवा हमले के विरोध में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन; जानिए पूरा मामला     |     सुहागिन महिलाएं ले रही थीं विधवा पेंशन,अब होगी 22.86 लाख की वसूली,नोटिस हुआ जारी     |     हेड स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को सजा दिलवाने पुलिस अधिकारियों को एसपी ने किया सम्मानित,कहा-सभी बधाई के पात्र     |     काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मच गया हड़कंप,पुलिस ने ली तलाशी,जंघई स्टेशन पर तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन     |     दो करोड़ की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार,नेपाली ग्राहक को जा रहे थे बेचने     |     ‘सालों का बदला लिया’ देवर ने भाभी का सिर कलम किया, उसे लेकर सड़क पर घूमता रहा, थाने में किया सरेंडर     |     अर्टिगा कार और ट्रक की भीषण भिड़ंत, महिला समेत चार की दर्दनाक मौत, तीन घायल     |     हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को 2 साल की सजा,अब जाएगी विधायकी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000