भाजपा के पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर का ब्यान अतीक अहमद को पुलिस मुठभेड़ में मारने वाले के लिए खुल जाएगा स्वर्ग का द्वार

उत्तर प्रदेश बलिया भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर ने रविवार को एक बेहद विवादित बयान में कहा कि माफिया-राजनेता अतीक अहमद को जेल से निकाल कर पुलिस मुठभेड़ में मार डालना चाहिये और जो भी पुलिस अधिकारी यह काम करेगा उसके लिए ‘स्वर्ग का द्वार’ खुल जाएगा। गौरतलब है कि यह विवादित बयान आने से महज कुछ ही दिन पहले ही पूर्व विधायक राजू पाल हत्याकांड मामले के प्रमुख गवाह उमेश पाल की हत्या के मामले में अभियुक्त अहमद के दो कथित सहयोगियों को उत्तर प्रदेश पुलिस ने अलग-अलग मुठभेड़ों में मार गिराया है। एक ओर जहां पुलिस का कहना है कि उसने जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलायी हैं, वहीं विपक्षी दलों समाजवादी पार्टी सपा और बहुजन समाज पार्टी बसपा ने इसपर आशंका जतायी है। प्रयागराज में पिछले महीने उमेश पाल और उसके दो सुरक्षाकर्मियों की हत्या के मामले का जिक्र करते हुए मऊ जिले की घोसी सीट से भाजपा के पूर्व सांसद राजभर ने पत्रकारों से कहा, ”अतीक अहमद ने जेल में रहते हुए षड्यंत्र करके उमेश पाल और उसके दो सुरक्षाकर्मियों की हत्या करायी है। अतीक अहमद ने सैकड़ों लोगों की हत्या की है। गरीबों की जमीनों पर जबरन कब्जा किया है।

उन्होंने कहा, अतीक अहमद को आज मुठभेड़ में मारे जाने का भय है। उमेश पाल हत्याकांड में शामिल सभी शूटरों शॉर्प शूटर का एनकाउंटर मुठभेड़ में मारा जाना होना चाहिए। कियुकि अतीक अहमद को भी जेल से निकाल कर मुठभेड़ में मार देना चाहिए। पूर्व सांसद राजभर ने यह भी कहा, जो अधिकारी अतीक अहमद को मुठभेड़ में मारेगा, भविष्य में उसके लिये स्वर्ग का दरवाजा खुल जाएगा।” अतीक अहमद हाल ही में अपनी जान को खतरा बताते हुए उच्चतम न्यायालय भी पहुंचे हैं।एक याचिका में अहमद में आशंका जतायी है कि उत्तर प्रदेश पुलिस उमेश पाल हत्या कांड में उसकी हिरासत मांगेगी और अहमदाबाद जेल से प्रयागराज ले जाते हुए रास्ते में फर्जी मुठभेड़ में उसे मार देगी। पुलिस ने अहमद के साथ-साथ उसके परिवार के लोगों को भी उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी बनाया है। भविष्य में अतीक अहमद के बेटे को फर्जी मुठभेड़ में मार दिए जाने की सपा के महासचिव रामगोपाल यादव की आशंका के संबंध में भी राजभर से सवाल किया गया।

इसपर भाजपा नेता ने आरोप लगाया, ”राम गोपाल यादव ने अपनी सरकार में इन अपराधियों को जन्म दिया। अपराध करना सिखाया। वह आज भी इन अपराधियों के समर्थन में बोल रहे हैं।” उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव का परिवार ”ऐसे तत्वों को बढ़ावा देता है” और उन्होंने सपा के नेताओं पर ”हत्याओं का व्यापारी” होने का आरोप लगाया। पूर्व सांसद ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी  सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पर निशाना साधते हुए उन्हें ”अपराधियों का साथी” बताया और कहा कि उन्हें तो बहुत पहले ही जेल चले जाना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि ओमप्रकाश राजभर और उनके बेटे व्यापारियों तथा चिकित्सकों से धन उगाही कर रहे हैं। उन्होंने कहा, वे पुलिस की सुरक्षा में ये अपराध कर रहे हैं। अगर इस समय सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो निकट भविष्य में प्रयागराज जैसी और घटनाएं होने की आशंका है।” गौरतलब है कि सुभासपा ने सपा के साथ गठबंधन तोड़ दिया है और भाजपा की ओर बढ़ती दिख रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000