उद्योगपति पद्म विभूषण रतन टाटा का निधन, पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा अंतिम संस्कार

मुंबई। देश के महान उद्योगपित रतन टाटा अब इस दुनिया में नहीं रहे. पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा का मुंबई के एक निजी अस्पताल में बीती रात निधन हो गया। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम बड़े नेताओं ने उनके निधन पर दुख जताया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार रात कहा कि उद्योगपति रतन टाटा का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। सीएम शिंदे ने कहा कि टाटा के पार्थिव शरीर को गुरुवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक एनसीपीए में जनता के सम्मान के लिए रखा जाएगा।

टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार शाम मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। एक्स पर एक पोस्ट में सीएम शिंदे ने कहा कि 2008 के मुंबई हमले के बाद उनके द्वारा दिखाए गए दृढ़ संकल्प को हर कोई हमेशा याद रखेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके दृढ़ निर्णय, साहसी रवैये और सामाजिक प्रतिबद्धता को हमेशा याद रखा जाएगा। स्वर्गीय रतनजी टाटा का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि रतन टाटा का निधन देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है।फडणवीस ने संवाददाताओं से कहा कि रतन टाटा न केवल एक बहुत सफल उद्योगपति थे, बल्कि देश और समाज के लिए जिस तरह से उन्होंने काम किया, उसके कारण वे एक बड़ी शख्सियत भी थे। उन्होंने न केवल सफल उद्योग स्थापित किए, बल्कि एक ऐसा ट्रस्ट, एक ऐसा ब्रांड स्थापित किया, जिसने हमारे देश को वैश्विक छवि दी।  बहुत बड़े दिल वाले व्यक्ति का आज हमसे दूर चले जाना देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

उद्योगपति रतन टाटा का पार्थिव शरीर गुरुवार की सुबह कोलाबा स्थित उनके आवास पर लाया गया। रतन टाटा के निधन के बाद महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार को मुंबई में होने वाले सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए। महाराष्ट्र के मंत्री दीपक केसरकर ने मुंबई में संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि उद्योगपति रतन टाटा के निधन के कारण गुरुवार को मुंबई में राज्य सरकार के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने भी रतन टाटा के निधन पर शोक जताया। एक्स पर एक पोस्ट में अमित शाह ने कहा कि महान उद्योगपति और सच्चे राष्ट्रवादी, श्री रतन टाटा जी के निधन से गहरा दुख हुआ। बता दें कि 86 वर्षीय उद्योगपति रतन टाटा इस सप्ताह की शुरुआत में उम्र संबंधित स्वास्थ्य स्थितियों के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे। नियमित चिकित्सा जांच के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें अस्पताल के आईसीयू में रखा गया था।

टाटा ने बीते सोमवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बयान पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने उनके स्वास्थ्य के बारे में अफवाहों को खारिज किया था। उन्होंने उन मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया था, जिनमें कहा गया था कि वे गंभीर रूप से बीमार है। उन्होंने कहा था कि चिंता का कोई कारण नहीं है। मैं अच्छे मूड में हूं। उन्होंने कहा कि उनकी नियमित चिकित्सा जांच चल रही है. उन्होंने लोगों और मीडिया से गलत सूचना फैलाने से बचने की अपील की थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000