दर्द से तड़पता रहा मासूम,दौड़ा-दौड़ाकर तीमारदारों को पीटते रहे डॉक्टर,वीडियो वारयल

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में सोमवार की शाम जूनियर डॉक्टरों ने तीमारदार परिवार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पीड़ितों ने किसी तरह अपनी जान बचाई,जिस मासूम बच्चे को इलाज के लिए परिजन लेकर पहुंचे थे,वह दर्द से तड़पता रहा। डाक्टरों द्वारा तीमारदारों की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

मिली जानकारी अनुसार जिले के मेडिकल थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव के दीपक के पांच वर्षीय बेटे कुणाल के दाएं हाथ का अंगूठा सोमवार शाम कट गया। दीपक अपने भाई देवेंद्र और भाभी प्रीति के साथ बेटे को लेकर मेडिकल काॅलेज की इमरजेंसी पहुंचे। पट्टी करने के दौरान बच्चा रोने लगा तो परिजनों ने डॉक्टर को आराम से पट्टी करने के लिए कहा। इस पर परिजनों की डाॅक्टर से कहासुनी हो गई। जूनियर डॉक्टरों ने दीपक और देवेंद्र को दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया।

बीच-बचाव करने आई दीपक की पत्नी को भी नहीं छोड़ा। पीड़ित बचाओ, बचाओ चिल्लाते रहे और डॉक्टर उनको पीटते रहे। इस दौरान इमरजेंसी में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोगों ने बीच बचाव करने की कोशिश की,लेकिन जूनियर डॉक्टर पीटते रहे। किसी तरह पीड़ितों ने अपनी जान बचाई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी जूनियर डॉक्टर फरार हो गए। पीड़ितों ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी।

थाना प्रभारी अवधेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पिता और अन्य परिजनों की मासूम कुणाल के सामने ही दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। पहले ही दर्द से तड़प रहा मासूम मारपीट देखकर बुरी तरह घबरा गया और रोने लगा। डाॅक्टरों ने मासूम कुणाल का इलाज भी नहीं किया। बच्चे को तड़पता देख मां भी रोने लगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000