परसहंस दास आचार्य बोले- स्वामी प्रसाद को मारने वाले को देंगे 25 करोड़, कुमार विश्वास ने कसा तंज

लखनऊ। रामनगरी अयोध्या के तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास आचार्य ने सोमवार को राजधानी में बड़ा बयान दिया। परमहंस दास ने समाजवादी पार्टी के महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य को मारने वाले को 25 करोड़ का इनाम देने के ऐलान को दोहराया। परमहंस दास ने कहा कि स्वामी प्रसाद सनातन विरोधी हैं, वह जिस भाषा में समझेंगे उसी भाषा में समझाएंगे। अबकी बार पानी नाक के ऊपर से बहा तो उनका काम तमाम हो जाएगा।

सूबे की राजधानी लखनऊ में एक न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए परमहंस दास आचार्य ने कहा कि स्वामी प्रसाद हारा हुआ और बौखलाया हुआ है। वह जहां भी गए हैं गद्दारी की है, वह जनता को लड़ाने के लिए षडयंत्र कर रहा है। परमहंस दास ने कहा कि स्वामी प्रसाद पर 25 करोड़ का इनाम रखा है, जो भी उसे मार देगा वह उसे 25 करोड़ रुपये इनाम देंगे। स्वामी प्रसाद सनातन विरोधी है। 25 करोड़ रुपये की व्यवस्था करने में चार-पांच लोग तैयार हो गए हैं। परमहंस दास ने कहा कि हालांकि स्वामी प्रसाद ने इन दिनों बोलना बंद कर दिया है, लेकिन यदि पानी नाक के ऊपर से निकला तो बहुत जल्दी उनका काम तमाम हो जाएगा।

इंडिया को आतंकवादी संगठन बताया…

परमहंस दास आचार्य ने विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया को आतंकवादी संगठन करार देते हुए कहा कि इंडिया अब राजनीतिक संगठन नहीं हैं। इंडिया अमानवीय संगठन है। परमहंस दास ने कहा कि भाजपा के लोगों को पूरी ताकत के साथ इनका दमन करना चाहिए। सनातन का विरोध करने वाले राक्षस है, जितनी जल्दी समाप्त हो जाएं उतना अच्छा होगा।

लॉ एंड आर्डर नामक शब्द बचे हैं या गोमती की धार में बह गए हैं…

विख्यात कवि कुमार विश्वास ने परमहंस दास आचार्य के बयान पर उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक विजय कुमार पर कड़ा तंज कसा है। कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर डीजीपी को टैग करते हुए पोस्ट कर लिखा कि यूपी में आप लोग (डीजीपी) अभी हैं या शीतावकाश पर निकल लिए। कानून-सरकार,अदालत, लॉ एंड ऑर्डर नामक शब्द बचे हैं या गोमती की धार में बह गए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000